लाइव न्यूज़ :

मार्च की तिमाही में डी-मार्ट का शुद्ध मुनाफा 52.6 प्रतिशत बढ़कर 413.9 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: May 8, 2021 18:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ने शनिवार को बताया कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 52.56 प्रतिशत बढ़कर 41387 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी डी-मार्ट का परिचालन करती है।

कंपनी ने एक साल पहले इसी तिमाही में 271.28 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दिखाया था।

एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने एक नियामकीय सूचना में बताया कि जनवरी-मार्च 2021 के में कंपनी की आय 18.47 प्रतिशत बढ़कर 7,411.68 करोड़ रुपये रही। पिछले वर्ष इसी अवधि में आय 6,255.93 करोड़ रुपये थी।

एवेन्यू सुपरमार्ट्स का कुल खर्च 6,916.24 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के 5,957.53 करोड़ रुपये के खर्च से 16.09 प्रतिशत अधिक है।

समीक्षाधीन अवधि में एवेन्यू सुपरमार्ट्स का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 434.95 करोड़ रुपये हो गया जो पूर्व वित्तवर्ष की इसी तिमाही के 286.87 करोड़ रुपये के एकीकृत शुद्ध मुनाफे से 51.62 प्रतिशत अधिक है।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान एकल आधार पर कंपनी की परिचालन आय 7,303.13 करोड़ रुपये थी, जो पहले के 6,193.53 करोड़ रुपये की तुलना में 17.92 प्रतिशत अधिक है।

एवेन्यू सुपरमार्ट्स के सीईओ और प्रबंध निदेशक नेविले नोरोन्हा ने कहा कि वित्तवर्ष 2020-21, डी-मार्ट व्यवसाय के लिए एक चुनौतीपूर्ण वर्ष रहा क्योंकि साल की शुरुआत कोविड-19 के उभरने के बाद एक सख्त लॉकडाउन के साथ शुरु हुआ।

कंपनी ने कहा है कि उसके यहां माल रुकने की समस्या बढ रही है और आमदनी पर ‘ गंभीर असर’ पड़ रहा है। कोविड19 की लहर से उसके स्टोरों का परिचालन बाधित हुआ है।

कंपनी के अनुसार उसके 80 प्रतिशत स्टोर दिन में काफी कम समय के लिए ही खुल पा रहे हैं। इनमें से बहुत से एक दो सप्ताह या प्रत्येक सप्ताहांत बंद करने पड़ रहे है। कंपनी ने कहा है कि ‘ स्टोर के इस तरह से बंद होने से उसकी आय पर गंभीर और प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत