लाइव न्यूज़ :

सीएसआई- सीसीएमबी, अपोलो हास्पिटल मिलकर कोविड- 19 परीक्षण किट का उत्पादन, विपणन करेंगे

By भाषा | Updated: December 10, 2020 20:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर सीएसआईआर के सेंटर फार सेल्यूलर एण्ड मोल्येकूलर बायलॉजी (सीसीएमबी) और अपोलो हास्पिटल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने कोविड- 19 का पता लगाने के लिये परीक्षण किट का मिलकर उत्पादन करने और वाणिज्यक विपणन करने के लिये आपस में गठबंधन किया है।

दोनों संगठनों ने एक संयुक्त बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि सीएसआईआर- सीसीएमबी ने इस परीक्षण किट को विकसित किया है और अपोलो हस्पिटल के साथ गठबंधन से इसका उत्पादन और वाणिज्यक रूप से विपणन हो सकेगा।

यह डीएआरआरटी- पीसीआर त्वरित परीक्षण किट सार्स- कोव-2 के परीक्षण के लिये अधिक लागत प्रभावी और सुरक्षित होगी। यह तुरंत जांच करती है। देशभर में अपोलो अस्पताल के नेटवर्क के जरिये यह उपलब्ध होगी।

सीएसआईआर- सीसीएमबी के निदेशक राकेश मिश्रा ने कहा, ‘‘अब जबकि लोग अपने दैनिक कामकाज और सामान्य जीवन की ओर लौटने लगे हैं, यह काफी महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम अपना कोराना वायरस का टेस्ट बढ़ायें। वायरस अभी कुछ और समय हमारे ईद- गिर्द होगा। ऐसे में जो समय समय पर अपनी जांच कराते रहेंगे वह कोविड- 19 का बेहतर ढंग से प्रभाव पर काबू पा सकेंगे।’’

अपोलो हास्पिटल्स समूह की संयुक्त प्रबंध निदेशक संगीता रड्डी ने इस अवसर पर कहा, ‘‘भारत अब जबकि लगातार बंदिशों को समाप्त कर रहा है, कोविड- 19 के परीक्षण के लिये लागत प्रभावी, विश्वसनीय परीक्षण किट की सरल उपलब्धता सामान्य जीवन शुरू करने के लिये महत्वपूर्ण होगी। बड़े पैमाने पर परीक्षण होने से जल्द संक्रमण की पहचान हो सकेगी, तुरंत उस व्यक्ति को अलग रखा जा सकेगा और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये जल्द से जल्द इलाज हो सकेगा।’’

उन्होंने कहा कि इन परीक्षणों से कोविड- 19 के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी और इस महामारी को नियंत्रित करने में यह प्रमुख भूमिका निभायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाथी की 'स्पेशल ड्यूटी'? चुनाव के बीच झाड़ग्राम के पोलिंग बूथ के अंदर घुसा हाथी, वोटिंग से पहले मची अफरा-तफरी

क्राइम अलर्टDelhi Rape Case: IRS अधिकारी की बेटी से बलात्कार फिर की हत्या, घरेलू नौकर राहुल मीणा को पुलिस ने दबोचा; केस में चौंकाने वाला खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत