लाइव न्यूज़ :

कोविड महामारी से 82 प्रतिशत छोटी कंपनियों की ‘सेहत’ पर प्रतिकूल असर : सर्वे

By भाषा | Updated: April 22, 2021 19:51 IST

Open in App

मुंबई, 22 अप्रैल देश की तीन-चौथाई यानी 66 प्रतिशत से अधिक छोटी कंपनियों की सेहत पर कोविड-19 महामारी का प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। सबसे अधिक विनिर्माण क्षेत्र की छोटी कंपनियां प्रभावित हुई हैं। एक सर्वे में यह तथ्य सामने आया है।

डाटा कंपनी डन एंड ब्रैडस्ट्रीट के सर्वे के अनुसार महामारी के वर्ष में 82 प्रतिशत छोटी कंपनियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।

यह सर्वे 100 से 250 करोड़ रुपये कारोबार वाली 250 कंपनियों के बीच किया गया। इनमें विनिर्माण और सेवा उद्योग की कंपनियां शामिल हैं।

सर्वे में शामिल 70 प्रतिशत कंपनियों ने कहा कि उन्हें कोविड-19 पूर्व के मांग के स्तर पर पहुंचने के लिए करीब एक साल लगेगा।

पिछले एक साल के दौरान भारत महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित देश के रूप में उभरा है। संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ देश के विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन भी बढ़ रहा है। इसका आर्थिक मोर्चे पर असर पड़ा है और आमदनी घटने के साथ मांग गायब हो गई है।

यह सर्वे सात बड़े शहरों की कंपनियों के बीच किया गया। सर्वे में शामिल 60 प्रतिशत कंपनियों ने सरकार की ओर से और समर्थन की उम्मीद जताई।

सर्वे में शामिल 42 प्रतिशत कंपनियों ने बाजार पहुंच को लेकर चिंता जताई। 37 प्रतिशत ने कुल उत्पादकता में सुधार और 34 प्रतिशत ने वित्त को लेकर दिक्कत जताई।

सर्वे में शामिल 59 प्रतिशत कंपनियों ने कहा कि महामारी के बाद पुनरुद्धार को उनके लिए ऋण सुविधा प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा 48 प्रतिशत कंपनियों ने विपणन समर्थन और 35 प्रतिशत ने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में समर्थन की जरूरत बताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में