लाइव न्यूज़ :

टीवीएस समूह के परिवार में शेयरधारिता पर ताल-मेल बिठाने को लेकर सहमति

By भाषा | Updated: December 10, 2020 23:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक वेणु श्रीनिवासन ने बृहस्पतिवार को कहा कि टीवीएस परिवार के सदस्यों ने समूह की विभिन्न कंपनियों में शेयरों के मालिकाना हक को लेकर एक परिवारिक समझौता स्वीकार किया है ताकि शेयरधारिता में तालमेल बिठाया जा सके।

बंबई शेयर बाजार की वेबसाइट पर डाले गये एक पत्र के मुताबिक श्रीनिवासन ने कहा है कि टीवीएस परिवार के वरिष्ठ सदस्य परिवार के बीच की जाने वाली व्यवस्था के क्रियान्वयन पर विचार विमर्श करेंगे।

टीवीएस होल्डिंग कंपनियों के मौजूदा शेयरधारकों में इसके संस्थापक टीवी सुंदरम अयेंगर की तीसरी और चौथी पीढ़ी के लोग हैं। समूह की विभिन्न व्यावसायिक कंपनियों और इकाइयों का प्रबंधन परंपरागत तौर पर टीवीएस परिवार के अलग अलग परिवारों द्वारा किया जा रहा है।

श्रीनिवासन ने कहा कि समय के साथ टीवीएस परिवार के विभिन्न सदस्यों का यह मानना है कि समूह की विभिन्न कंपनियों और व्यवसायों के शेयरों का मालिकाना हक उन कंपनियों के प्रबंधन के मुताबिक ही उनके साथ जोड़ा जाना चाहिये, जैसा कि वर्तमान में यह किया जा रहा है।

इस बात को ध्यान में रखते हुये टीवीएस परिवार के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को परिवार के बीच बनी सहमति के मुताबिक ही परिवार व्यवस्था ज्ञापन को बेहतर बनाने पर सहमति जताई है। इस व्यवसथा के तहत समूह की विभिन्न सूचीबद्ध और गैर- सूचीबद्ध कंपनियों, व्यवसायों को उन्हीं परिवारिक सदस्यों द्वारा व्यवस्थित किया जाता रहेगा।

श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘इस व्यवस्था से कंपनी (टीवीएस मोटर कंपनी) के प्रबंधन और कामकाज पर किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं होगा। और हम उम्मीद करते हैं कि किसी भी पक्ष को प्रभावित किये बिना कंपनी का कामकाज सामान्य ढंग से चलता रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर जीत के बाद कार्रवाई?

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाथी की 'स्पेशल ड्यूटी'? चुनाव के बीच झाड़ग्राम के पोलिंग बूथ के अंदर घुसा हाथी, वोटिंग से पहले मची अफरा-तफरी

क्राइम अलर्टDelhi Rape Case: IRS अधिकारी की बेटी से बलात्कार फिर की हत्या, घरेलू नौकर राहुल मीणा को पुलिस ने दबोचा; केस में चौंकाने वाला खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत