लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति अप्रैल-अक्टूबर में 23 प्रतिशत बढ़कर 29.17 करोड़ टन पर

By भाषा | Updated: November 28, 2021 12:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लि. (सीआईएल) की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों (अप्रैल-अक्टूबर) में 22.7 प्रतिशत बढ़कर 29.17 करोड़ टन पर पहुंच गई।

कोल इंडिया की अक्टूबर माह के लिए मंत्रिमंडल को दी गई संक्षिप्त रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में बिजली क्षेत्र को कोयले की आपूर्ति 23.77 करोड़ टन रही थी।

पिछले महीने के दौरान भी कोल इंडिया की बिजली क्षेत्र को कोयले की आपूर्ति 21.7 प्रतिशत बढ़कर 4.76 करोड़ टन हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 3.91 करोड़ टन से अधिक थी।

सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) द्वारा इस क्षेत्र को सात महीनों में ईंधन आपूर्ति 66 प्रतिशत बढ़कर 3.06 करोड़ टन हो गई, जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में यह 1.84 करोड़ टन थी।

एससीसीएल द्वारा बिजली क्षेत्र को कोयले की आपूर्ति पिछले महीने अक्टूबर, 2020 के 33.2 लाख टन से 41.7 प्रतिशत बढ़कर 47.1 लाख टन हो गई।

कोल इंडिया का घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान है।

कोल इंडिया का 2023-24 तक एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य है। कंपनी 2023-24 तक कोयला निकासी, खोज और स्वच्छ कोयला प्रौद्योगिकियों से संबंधित परियोजनाओं में 1.22 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी।

इस प्रस्तावित खर्च में से कोल इंडिया ने 2023-24 तक कोयला निकासी पर 32,696 करोड़ रुपये, खदान के बुनियादी ढांचे पर 25,117 करोड़ रुपये और परियोजना विकास पर 29,461 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है।

कंपनी विविधीकरण और स्वच्छ कोयला प्रौद्योगिकियों पर 32,199 करोड़ रुपये, सामाजिक ढांचे पर 1,495 करोड़ रुपये और खोज कार्यों पर 1,893 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कुल 500 परियोजनाओं के लिए 1.22 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव