लाइव न्यूज़ :

बजट: क्रॉप लाइफ की कृषि रसायनों पर जीएसटी दरों में कटौती की मांग

By भाषा | Updated: January 21, 2021 15:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी उद्योग निकाय क्रॉपलाइफ इंडिया ने आगामी केंद्रीय बजट में कृषि रसायनों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर को घटाकर 12 प्रतिशत करने की मांग की है।

उद्योग मंडल ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि जीएसटी की दर कम होने से कृषि रसायनों (एग्रोकेमिकल्स) की कीमतों को कम करने में मदद मिलेगी और किसानों को फायदा होगा।

एग्रोकेमिकल्स पर वर्तमान में जीएसटी दर 18 प्रतिशत है।

क्रॉपलाइफ इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) असित्व सेन ने कहा, ‘‘सरकार को जीएसटी के तहत अनिवार्यताओं को भी सरल करना चाहिए और कंपनियों को किसी राज्य में कर देयता स्थिति के बदले दूसरे राज्य के इनपुट क्रेडिट को समायोजित करने की अनुमति देनी चाहिए।’’

इसके अलावा, उद्योग निकाय ने सरकार से एग्रोकेमिकल कंपनियों द्वारा अनुसंधान एवं विकास व्यय पर 200 प्रतिशत भारित कटौती प्रदान करके अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया, जिससे पूरे देश में किसानों को लाभ होगा।

सेन ने कहा, ‘‘सरकार उन इकाइयों को यह प्रदान करने पर विचार कर सकती है, जिनके पास 50 करोड़ रुपये की न्यूनतम अचल संपत्ति है और जो 10 करोड़ रुपये का खर्च कर रही हैं।’’

उद्योग ने यह भी मांग की कि सरकार तकनीकी कच्चे माल और तैयार उत्पादों दोनों पर एक समान मूल सीमा शुल्क 10 प्रतिशत बनाए रखे।

क्रॉपलाइफ इंडिया फसल सुरक्षा में शोध और विकास आधारित सदस्य कंपनियों का एक संघ है।

केंद्रीय बजट एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश करेंगी। संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव