लाइव न्यूज़ :

बायोकॉन प्रमुख ने कोविड-19 वैक्सीन की कमी पर चिंता जताई

By भाषा | Updated: May 11, 2021 13:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ ने कोविड-19 की वैक्सीन की कमी पर चिंता जताते हुए उनकी उपलब्धता के बारे में सरकार से पारदर्शिता की मांग की है, ताकि आम लोग धैर्य से काम लें और अपनी बारी की प्रतीक्षा करें।

भारत सरकार ने एक मई से कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम को 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए खोलने की घोषणा की है।

मजूमदार-शॉ ने मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय को टैग करके एक ट्वीट किया, ‘‘इस बात को लेकर बेहद चिंतित हूं कि वैक्सीन की आपूर्ति इतनी कम क्यों हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय, क्या हम यह जान सकते हैं कि हर महीने सात करोड़ खुराक कहां जा रही है? यदि आपूर्ति की समय सारिणी सार्वजनिक की जाए, तो लोग धैर्यपूर्वक इंतजार कर सकते हैं।’’

इस महीने की शुरुआत में मीडिया में खबरें आई थीं कि केंद्र ने कोविड-19 वैक्सीन के लिए कोई नया ऑर्डर नहीं दिया है, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट को कोविशील्ड वैक्सीन की 11 करोड़ खुराकों के लिए शत प्रतिशत अग्रिम के तौर पर 1,732.50 करोड़ रुपये 28 अप्रैल को दे दिए गए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा भारत बायोटेक इंडिया लिमिटेड को कोवैक्सीन की पांच करोड़ खुराकों के लिए 28 अप्रैल को 787.50 करोड़ रुपये जारी किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: LSG की हार के बाद संजीव गोयनका ने क्यों पकड़ी ऋषभ पंत की नाक? वीडियो देख रह जाएंगे दंग

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

क्राइम अलर्टDelhi: क्रूरता की सारी हदें पार! रेप और हत्या के बाद शव को घसीटा, तिजोरी खोलने के लिए अपनाई रूह कंपा देने वाली तरकीब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना