लाइव न्यूज़ :

भारत रोड नेटवर्क ने अपनी ओडिशा की सड़क परियोजनाओं की बिक्री के लिए करार किया

By भाषा | Updated: January 21, 2021 11:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी भारत रोड नेटवर्क लि. (बीआरएनएल) ने अपनी ओडिशा की सड़क परियोजनाओं की बिक्री के लिए इंडिया हाईवे कन्सेशंस ट्रस्ट के साथ करार किया है। यह एक संरचना निवेश न्यास है जिसकी स्थापना कनाडा की संस्थागत निवेशक सीडीपीक्यू ने की है।

भारत रोड नेटवर्क लि. ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि कंपनी ने इंडिया हाईवे कन्सेशंस के साथ प्रतिभूति खरीद करार किया है। यह करार एक निवेश प्रबंधक के जरिये किया गया है। इसके तहत भारत रोड नेटवर्क लि. द्वारा श्री जगन्नाथ एक्सप्रेसवेज प्राइवेट लि. में अपनी समूची हिस्सेदारी की बिक्री की जाएगी।

भारत रोड नेटवर्क ने कहा है कि प्रस्तावित सौदे का मूल्य ऋण के समायोजन और अन्य पूंजीगत तथा परिचालन लागत के हिसाब से तय होगा। बीआरएनएल 40 प्रतिशत के साथ इस परियोजनाओं में सबसे बड़ी शेयरधारक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव