नई दिल्ली: फ्रांस की कंपनी एलवीएमएच प्रमुख बर्नार्ड अर्नोल्ट ने विश्व के सबसे धनी व्यक्ति को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया है। इसके साथ ही फ्रांसीसी बिजनेसमैन की कुल आय करीब 207.8 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। यह आंकड़ें बीते शुक्रवार को जारी फोर्ब्स की रियल-टाइम अरबपतियों की सूची में बताया गया है।
शुक्रवार को जारी फोर्ब्स रिपोर्ट में बताया गया कि अर्नोल्ट की कुल संपत्ति 23.6 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 207.8 बिलियन डॉलर हो गई, जबकि एलन मस्क की कुल संपत्ति 204.5 बिलियन डॉलर रह गई।
टेस्ला प्रमुख की कुल संपत्ति के घटने का कारण कंपनी के शेयरों में 13 फीसदी की गिरावट को बताया जा रहा है। इसके साथ ही उनकी निवल संपत्ति में 18 बिलियन डॉलर की गिरावट हो गई। हालांकि, फ्रांस की कंपनी एलवीएमएच के शेयर में शुक्रवार को 13 फीसद से अधिक बढ़ गए। फोर्ब्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि एलवीएमएच का मार्केट कैप शुक्रवार को 388.8 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जबकि टेस्ला का मार्केट कैप 586.14 बिलियन डॉलर था।
एलवीएमएच के 74 वर्षीय सीईओ अरनॉल्ट ने लुई वुइटन, टीएजी ह्यूअर और डोम पेरिग्नन जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स का अधिग्रहण करते हुए, लगभग 4 दशकों में अपना लक्जरी साम्राज्य बनाया है। उन्होंने एचबीओ के हिट शो 'स्कसेशन' में कहा था कि उनका यह बिजनेस पारिवारिक व्यवसाय है, उनके इस कारोबार में रणनीतिक रूप से उनके 5 वयस्क बच्चे भी इसमें कार्य कर रहे हैं। अप्रैल, 2023 में एलवीएमएच बाजार मूल्यांकन में 500 बिलियन डॉलर को पार करने वाली पहली यूरोपीय कंपनी बन गई थी।