लाइव न्यूज़ :

एडीबी ने पाकिस्तान में जलविद्युत परियोजना के लिये 30 करोड़ डॉलर के कर्ज को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: March 30, 2021 21:32 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 30 मार्च एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने मंगलवार को पाकिस्तान को 30 करोड़ डॉलर कर्ज मंजूर किये जाने की घोषणा की। यह कर्ज देश के पश्चिमोत्तर भाग में 300 मेगावाट क्षमता की जलविद्युत परियोजना के वित्त पोषण के लिये दिया जा रहा है।

इस कदम का मकसद देश में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को गति देना तथा देश की ऊर्जा सुरक्षा में सुधार लाना है।

यह बिजली संयंत्र खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बालाकोट शहर के पास कुन्हार नदी पर लगाया जाएगा। इससे पाकिस्तान में कुल ऊर्जा में स्वच्छ ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ेगी और ऊर्जा सुरक्षा बेहतर होगी।

एडीबी ने एक बयान में कहा, ‘‘इस संयंत्र से देश के कुल ऊर्जा में सालाना 11,43,000 मेगावाट घंटा स्वच्छ ऊर्जा का इजाफा होगा। इससे ऊर्जा क्षेत्र की विश्वसनीयता बढ़ेगी और वह टिकाऊ होगा।’’

इस परियोजना के निर्माण के दौरान 1,200 से अधिक रोजगार सृजित होंगे। इसमें करीब 40 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेंगे।

सरकार परियोजना में 17.5 करोड़ डॉलर निवेश करेगी। उसने एशियाई बुनियादी ढांचा निवेश बैंक से परियोजना के लिये 28 करोड़ डॉलर के कर्ज का आग्रह किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव