लाइव न्यूज़ :

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के ठोस प्रयासों से दुर्घटना, मौत की संख्या कम हुई: गडकरी

By भाषा | Updated: December 8, 2020 23:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर दुनियाभर में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में भारत की 11 प्रतिशत हिस्सेदारी होने पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि ठोस प्रयासों की वजह से दुर्घटनाओं को काफी कम करने में मदद मिली है।

विश्व बैंक द्वारा आयोजित एक आभासी सड़क सुरक्षा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, सड़क परिवहन, राजमार्ग और एमएसएमई मंत्री गडकरी ने यह भी कहा कि देश की सड़क दुर्घटनाओं के कारण देश की 3.14 प्रतिशत जीडीपी का नुकसान होता है।

भारत में प्रतिवर्ष लगभग पांच लाख सड़क दुर्घटनाएँ होती हैं जिनमें 1.5 लाख लोग मारे जाते हैं और 3 लाख लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।

गडकरी ने कहा, ‘‘वैश्विक सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों में ग्यारह प्रतिशत मौतें भारत में होती हैं। वास्तव में सड़क दुर्घटनाओं के कारण राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 3.14 प्रतिशत नुकसान होता है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार ने कई निवारक उपाय किए हैं। ‘‘हमारी सड़क दुर्घटनाएं और मृत्यु प्रतिशत पहले ही 20 प्रतिशत तक कम हो गए हैं ... हम इसके लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।’’

दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के प्रति आत्मविश्वास से भरपूर, मंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार द्वारा बड़ी संख्या में की गई पहल से दुर्घटना और मृत्यु दर में और कमी आएगी।

उन्होंने तमिलनाडु का उदाहरण दिया, जहां सड़क दुर्घटनाओं और उसके परिणामस्वरूप होने वाली मौतों में काफी कमी देखी गई है।

मंत्री ने कहा कि संशोधित मोटर वाहन अधिनियम ने भी दुर्घटनाओं को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यातायात कानूनों के उल्लंघन के लिए कानून में कठोर दंड है।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा अंकेक्षण का काम भी जारी है।

उन्होंने कहा कि दोषपूर्ण सड़क डिजाइन के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा। गति नियंत्रण और अन्य उपायों के कारण भी स्थिति में सुधार हुआ है।

मंत्री ने कहा, ‘‘हमने बहुत से निवारक उपाय किए हैं। हमने पहले ही खामियों वाले क्षेत्रों की पहचान कर ली है और सरकार सड़क इंजीनियरिंग में सुधार के लिए विशेष प्रावधान कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि ठीक उसी समय, सरकार छात्रों को सड़क सुरक्षा के मुद्दे की अहमियत समझाने के लिए विशेष रूप से उपाय कर रही है जो भविष्य के नागरिक होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव