लाइव न्यूज़ :

Snake Venom Case: बुरी तरह फंसे एल्विश यादव; सांप का जहर केस में चार्जशीट दाखिल, 1200 पन्नों की चार्जशीट में यूट्यूबर समेत 8 लोग शामिल

By अंजली चौहान | Updated: April 6, 2024 11:59 IST

नोएडा पुलिस ने सांप के जहर मामले में बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता और लोकप्रिय यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ 1,200 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। अधिक विवरण जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

Open in App

Snake Venom Case:बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने 1200 पन्नों की चार्जशीट दर्ज की है। रेव पार्टी में सांप का जहर पहुंचाने के मामले में एल्विश यादव और अन्य आठ आरोपियों को शामिल कर पुलिस ने आरोप पत्र तैयार किया है।

आरोपपत्र में 24 गवाहों के बयान भी दर्ज किये गये। नोएडा पुलिस नोएडा और गुरुग्राम समेत देशभर में दर्ज मामलों की जानकारी जुटा रही है। जयपुर लैब से सांप के जहर की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट भी चार्जशीट में शामिल की गई है। सांप के जहर मामले से जुड़े वीडियो, कॉल डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को आधार बनाया गया। आरोप पत्र में एल्विश यादव पर लगाई गई एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के संबंध में साक्ष्य लगाए गए हैं।

जेल की हवा खा चुके एल्विश

सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें जेल भी भेज चुकी। पिछले साल नवंबर में एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी और इस मामले में 5 सपेरों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में एल्विश यादव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।

पिछले साल पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) संगठन की शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल पर छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पीएफए ने अपनी एफआईआर में एल्विश का नाम लिया और उन पर रेव पार्टियों का आयोजन करने का आरोप लगाया, जिसमें वे विदेशियों को आमंत्रित करते हैं और जहरीले सांपों की व्यवस्था करते हैं।

बता दें कि छापेमारी के दौरान नौ जहरीले सांप बरामद किए गए। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत सांप की विष ग्रंथियां निकालना दंडनीय अपराध है और दोषी को सात साल की जेल हो सकती है।

सिद्धार्थ यादव उर्फ एल्विश यादव गुरुग्राम के एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के अलावा वह अपने म्यूजिक वीडियो के लिए भी जाने जाते हैं और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

टॅग्स :एल्विश यादवयू ट्यूबNoida Policeबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: जूनियर छात्रा को मारे थप्पड़, दी गालियां; नोएडा की यूनिवर्सिटी का खौफनाक वीडियो वायरल, हरकत में आई पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसर्प विष मामला: 2.5 साल उत्पीड़न की भरपाई क्या?, एल्विश यादव का सवाल?

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार