ठळक मुद्देएक महिला ने वकील के खिलाफ माहिम पुलिस थाने में नवंबर में शिकायत दर्ज कराई थी।नाना पाटेकर के खिलाफ तनुश्री के छेड़छाड़ के मामले की पैरवी सतपुते कर रहे हैं।
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के वकील नितिन सतपुते के खिलाफ गलत आरोप लगाने के मामले में एक महिला सहित दो लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि एक महिला ने सतपुते के खिलाफ माहिम पुलिस थाने में नवंबर में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक बहस के दौरान सतपुते ने उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।
उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि वकील के खिलाफ लगाए गए आरोप गलत हैं और एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। नाना पाटेकर के खिलाफ तनुश्री के छेड़छाड़ के मामले की पैरवी सतपुते कर रहे हैं।