लाइव न्यूज़ :

Marjaavan Box Office Collection Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मरजावां' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानिए पहले दिन का कलेक्शन

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 16, 2019 11:46 IST

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'मरजावां' को महाराष्ट्र, गुजरात, सीबी बेरार, निजाम, उत्तर प्रदेश और बिहार में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्देशक ने फिल्म में प्यार, बदला, कुर्बानी जैसी हर चीज को पेश किया है।यह फिल्म डायरेक्टर जावेरी के डायरेक्शन में बनी है।

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra)-रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म 'मरजावां' (Marjaavan) शुक्रवार (15 नवंबर) को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने पहले दिन काफी शानदार कलेक्शन किया। भले ही फिल्म को पब्लिक का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन इस फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई की।

फिल्म 'मरजावां' (Marjaavan) में सिद्धार्थ (Siddharth Malhotra) और रितेश (Riteish Deshmukh) के अलावा एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी हैं। यह फिल्म डायरेक्टर जावेरी के डायरेक्शन में बनी है। बॉक्स ऑफिस इंडिया (Box Office India) के मुताबिक पहले दिन फिल्म 'मरजावां' (Marjaavan) ने लगभग 7 करोड़ का बिजनेस किया है। दर्शकों के मिले-जुले रिव्यूज के बावजूद इस फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ का किया है जो कि काफी अच्छा माना जा रहा है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया (Box Office India) की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'मरजावां' (Marjaavan) को महाराष्ट्र, गुजरात, सीबी बेरार, निजाम, उत्तर प्रदेश और बिहार में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, मल्टीप्लेक्स चैंन्स और मेट्रोज में फिल्म ऑडियंस को लुभाने में फेल हो गई।

इस फिल्म में सिद्धार्थ ने अच्छी एक्टिंग करने की कोशिश की है, लेकिन कुछ जगह वह कमजोर से नजर आ रहे हैं। इस कारण से कह सकते हैं कि वह औसतन रूप में पेश हुए हैं। तारा सुतारिया का जितना रोल है अच्छा है। रितेश देशमुख ने बहुत ही शानदार एक्टिंग की है, एक बौने के रूप में एक्टर ने अपनी छाप छोड़ी है।

निर्देशक ने फिल्म में प्यार, बदला, कुर्बानी जैसी हर चीज को पेश किया है। लेकिन फिर भी फिल्म कमजोर सी नजर आएगी। फिल्म कमजोर स्क्रीनप्ले के कारण अपना असर नहीं दिखा पाई है। फिल्म में जज्बाती चीजों को कुछ ज्यादा ही पेश किया गया है।  फिल्म कई जगह आपको बोर लगेगी । ऐसा लगेगा जबरदस्ती खींची जा रही है।

टॅग्स :मरजावां मूवीरितेश देशमुखतारा सुतारियाबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड अभिनेत्रीफिल्मबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई