लाइव न्यूज़ :

'अगर पाकिस्तान और नरक में से किसी एक चुनना हो, तो मैं नरक को चुनूंगा'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2025 17:22 IST

जावेद अख्तर ने दर्शकों की तालियों के शोर के बीच कहा, "किसी दिन मैं आपको सोशल मीडिया मंच ट्विटर (अब ‘एक्स’) का अपना अकाउंट और व्हाट्सएप दिखाऊंगा। दोनों तरफ से मुझे गाली दी जाती है

Open in App
ठळक मुद्देअख्तर ने कहा है कि अगर कभी ऐसा वक्त आया, जब उन्हें पाकिस्तान और नरक में से किसी एक को चुनना पड़ा, तो वह नरक को चुनेंगेउन्होंने ने यह बात शनिवार रात को मुंबई में शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत की पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कहीइस कार्यक्रम में अख्तर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के कट्टरपंथी रोज उन्हें गालियां देते हैं

नई दिल्ली: प्रसिद्ध गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने कहा है कि अगर कभी ऐसा वक्त आया, जब उन्हें पाकिस्तान और नरक में से किसी एक को चुनना पड़ा, तो वह नरक को चुनेंगे। अख्तर (80) ने यह बात शनिवार रात को मुंबई में शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत की पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कही। इस कार्यक्रम में अख्तर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के कट्टरपंथी रोज उन्हें गालियां देते हैं। 

अख्तर ने दर्शकों की तालियों के शोर के बीच कहा, "किसी दिन मैं आपको सोशल मीडिया मंच ट्विटर (अब ‘एक्स’) का अपना अकाउंट और व्हाट्सएप दिखाऊंगा। दोनों तरफ से मुझे गाली दी जाती है। मैं कृतघ्न नहीं हूं, इसलिए मैं कहूंगा कि ऐसे लोग भी हैं जो मेरी बातों की सराहना करते हैं, मुझे प्रोत्साहित करते हैं। लेकिन यह सच है कि यहां और वहां दोनों जगह के कट्टरपंथी मुझे गाली देते हैं। यह सही है। अगर उनमें से कोई मुझे गाली देना बंद कर दे, तो यह मेरे लिए चिंता की बात होगी। 

उन्होंने कहा,"एक पक्ष कहता है 'तुम काफिर (नास्तिक) हो और नरक में जाओगे। दूसरा पक्ष कहता है, 'जिहादी, पाकिस्तान जाओ'। अगर पाकिस्तान और नरक के बीच चुनाव करना हो, तो मैं नरक में जाना पसंद करूंगा।" 

खबर पीटीआई भाषा

टॅग्स :जावेद अख्तरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?