लाइव न्यूज़ :

कॉमनवेल्थ,ओलंपिक का चैंपियन, बीएसएफ का जवान और फिर महाभारत का भीम बनकर बनाया इतिहास, जन्मदिन पर जानिए प्रवीण कुमार के जीवन के दिलचस्प किस्से

By वैशाली कुमारी | Updated: December 6, 2021 16:35 IST

प्रवीण आज 74 साल के हो गए हैं, उनके जन्मदिन पर उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। तो चलिए आपको भी बताते हैं प्रवीण के भीम बनने की कहानी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवीण को भीम का रोल उनके एक दोस्त की वजह से मिलाप्रवीण और बीआर चोपड़ा की मुलाकात हुई और ये तय हो गया कि प्रवीण ही बनेंगे महाभारत के भीम

'मैं अपनी गदा से दुर्योधन की जांघ तोड़ अपनी प्रतिज्ञा पूरी करूंगा ' ये कथन महाबली भीम का है और इसको बोलने वाले थे महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले जाने माने एक्टर प्रवीण कुमार सोबती। जी हां वही प्रवीण जिन्होंने अपने विशालकाय काया, दमदार अभिनय और कड़क आवाज से भीम के किरदार में जान फूंक दी थी। भारत में भीम के किरदार को कई कलाकारों ने निभाया लेकिन इनमें से कोई प्रवीण की बराबरी तो दूर कोई उनके पास भी नहीं आ सके।

प्रवीण आज 74 साल के हो गए हैं, उनके जन्मदिन पर उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। तो चलिए आपको भी बताते हैं प्रवीण के भीम बनने की कहानी। फिल्मों आने से पहले वो एक इंटरनेशनल लेवल के एथलीट थे। प्रवीण गोला फेंक और चक्का फेंक यानी हैमर और डिस्क थ्रो में नंबर वन खिलाड़ी रह चुके हैं। खेल के मैदान में उनकी धाक थी, उस दौर में में एशिया में उनके जैसा कोई हैमर- डिस्क थ्रो खिलाड़ी नहीं था। 

सोबती ने एशियाई और कॉमनवेल्थ गेम्स में जाकर इंडिया के लिये पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया, तो वहीं  दो बार ओलांपिक में देश का प्रतिनिधित्व भी किया है। प्रवीण कुमार ने 1960 और 70 के दौरान एथलेटिक्स में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की।  उन्होने हॉन्ग कॉन्ग के एशियाई खेलों में अपने खेल का जादू दिखाकर स्वर्ण पदक जीता। प्रवीण ने साल 1966 में  किंग्स्टन में कॉमनवेल्थ गेम्स और  साल 1974 तेहरान में एशियाई खेलों में रजत मेडल विजेता भी बने।  खेल की बदौलत ही प्रवीण कुमार को सीमा सुरक्षा बल  में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिली थी।

 उनकी कामयाबी और दर्शकों में उनकी दीवानगी का ऐसा आलम था कि लोग उन्हें देखने के लिए उनकी गाड़ी तक रुकवा देते थे। आज भी लोग उनके नाम से नहीं बल्कि भीम के नाम से जानते हैं।

प्रवीण को भीम का रोल उनके एक दोस्त की वजह से मिला, दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि 1986 में एक दिन उनके खास दोस्त ने प्रवीण को आकर बताया कि बीआर चोपड़ा ‘महाभारत’ बना रहे हैं और वो भीम के किरदार के लिए एक शारीरिक रूप से बलशाली एक्टर ढूंढ रहे हैं वो चाहते हैं कि तुम एक बार आकर मिलो। बस फिर क्या था प्रवीण और बीआर चोपड़ा की मुलाकात हुई और ये तय हो गया कि प्रवीण ही बनेंगे महाभारत के भीम।

टॅग्स :प्रवीण कुमारबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम