लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में भाषा पर विवाद किसी अफसर की सनक का नतीजा!

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: June 7, 2021 13:07 IST

केरल के लोग काफी अच्छी हिंदी बोलते हैं और इसे लेकर हमें गर्व होना चाहिए. शर्म दरअसल हिंदीभाषियों को आनी चाहिए जो दक्षिण या पूरब की एक भी भाषा न बोलते हैं और न ही समझते हैं.

Open in App

दिल्ली सरकार के गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल और शोध-संस्थान में केरल की नर्सो को लिखित आदेश दिया गया कि वे अस्पताल में मलयालम में बातचीत न करें. वे या तो हिंदी बोलें या अंग्रेजी बोलें, क्योंकि दिल्ली के मरीज मलयालम नहीं समझते. नर्सो को यह भी कहा गया कि इस आदेश का उल्लंघन करनेवालों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

हालांकि भारी आलोचना के बाद यह आदेश वापस ले लिया गया लेकिन जिस अफसर ने यह आदेश जारी किया था, क्या वह यह मानकर चल रहा था कि केरल की नर्से दिल्ली के मरीजों से मलयालम में बात करती हैं? यह संभव ही नहीं है. किसी नर्स का दिमाग क्या इतना खराब हो सकता है कि वह मरीज से उस भाषा में बात करेगी, जो उसका एक वाक्य भी नहीं समझ सकता? ऐसा क्यों करेगी? 

हमें गर्व होना चाहिए कि केरल के लोग काफी अच्छी हिंदी बोलते हैं. शर्म तो हम हिंदीभाषियों को आनी चाहिए कि हम मलयालम तो क्या, दक्षिण या पूरब की एक भी भाषा न बोलते हैं और न ही समझते हैं. पंत अस्पताल में लगभग 350 मलयाली नर्से हैं. वे मरीजों से हिंदी में ही बात करती हैं. 

अगर वे अंग्रेजी में ही बात करने लगें तो भी बड़ा अनर्थ हो सकता है, क्योंकि ज्यादातर साधारण मरीज अंग्रेजी भी नहीं समझते. उन नर्सो का ‘दोष’ बस यही है कि वे आपस में मलयालम में बात करती हैं. इस आपसी बातचीत पर भी यदि अस्पताल का कोई अधिकारी प्रतिबंध लगाता है तो यह तो कानूनी अपराध है. 

यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के कानून का स्पष्ट उल्लंघन है. केरल की नर्से यदि आपस में मलयालम में बात करती हैं तो इसमें किसी डॉक्टर या मरीज को कोई आपत्ति क्यों हो सकती है? यदि पंजाब की नर्से पंजाबी में और बंगाल की नर्से बंगाली में आपसी बात करती हैं और आप उन्हें रोकते हैं, उन्हें हिंदी या अंग्रेजी में बात करने के लिए मजबूर करते हैं तो आप एक नए राष्ट्रीय संकट को जन्म दे रहे हैं. 

आप अहिंदीभाषियों पर हिंदी थोपने का अनैतिक काम कर रहे हैं. जिन अहिंदीभाषियों ने इतने प्रेम से हिंदी सीखी है, उन्हें आप हिंदी का दुश्मन बना रहे हैं. इसका एक फलितार्थ यह भी है कि किसी भी अहिंदीभाषी प्रांत में हिंदी के प्रयोग को हतोत्साहित किया जाएगा.

यह लेख लिखते समय मेरी बात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से हुई और पंत अस्पताल में डॉक्टरों से भी. सभी इस आदेश को किसी अफसर की व्यक्तिगत सनक बता रहे थे. इसका दिल्ली सरकार से कोई संबंध नहीं है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई कि इस आदेश को रद्द कर दिया गया है.

टॅग्स :अरविंद केजरीवालकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'गृह प्रवेश करते ही पार्टी की लंका लग गई': सेम डे केजरीवाल का नए बंगले में प्रवेश और राघव चड्ढा का 6 राज्यसभा सांसदों के साथ पार्टी छोड़ना, देखें नेटिज़न्स का रिएक्शन

भारतकेजरीवाल को तगड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने छोड़ी AAP, बीजेपी में शामिल होने की कही बात

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारत अधिक खबरें

भारत'सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार' के मंच से बोले लोकमत चेयरमैन विजय दर्डा, संगीत साधकों को बताया राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर

भारत'सुर और संगीत शाश्वत है': लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के मंच से बोले डॉ. विजय दर्डा

भारतदिल्ली में सजी सुरों की महफिल, इन कलाकारों को 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया, देखें तस्वीरें

भारतहिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका सुमित्रा गुहा किया गया ‘लोकमत सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

भारतलोकमत समूह ने आयोजित किया संगीत साधना का महाकुंभ, पंडित लक्ष्मण कृष्णराव पंडित 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित