Lokmat Sur Jyotsna National Musical Award 2026: लोकमत मीडिया समूह की ओर से 13वां ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ समारोह का दिल्ली में आगाज हो गया। यह एक बेहद खास कार्यक्रम है। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम संगीत साधिका और लोकमत सखी मंच की संस्थापक दिवंगत ज्योत्सना दर्डा की स्मृति में आयोजित किया जाता है।
इस कार्यक्रम में आज कैलाश खेर अपने सुर का जादू बिखेर रहे हैं। बॉलीवुड के मशहूर गायक कैलाश खेर अपनी लाइव 'महफिल' से दिल्ली के श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया है।
बता दें कि कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति संदीप मेहता (मुख्य अतिथि), केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, श्रीपाद नाईक, गुलाम नबी आजाद और लोकमत एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन डॉ. विजय दर्डा सहित कई हस्तियां शामिल हो रही हैं।