लाइव न्यूज़ :

Khagaria News: नाबालिग लड़की को पेड़ से बांध पीटा, ग्रामीणों की बर्बरता के पीछे वजह जान हैरान हो जाएंगे आप

By एस पी सिन्हा | Updated: April 24, 2026 18:28 IST

Khagaria News: थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Open in App

Khagaria News:  बिहार में खगडिया जिले के चौथम थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक 16 वर्षीय नाबालिग दलित लड़की को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने किशोरी पर 'मूरकट्टा' (बाल काटने वाला) होने का झूठा आरोप लगाया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने कानून हाथ में लेते हुए उसे रस्सी से पेड़ में जकड़ दिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। 

आरोप है कि जब लड़की बेदम हो गई, तो आरोपी उसे अधमरी हालत में पास के एक मकई के खेत में फेंक कर फरार हो गए। मानसी थाना क्षेत्र के निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 20 अप्रैल को अपने मौसा के घर गई हुई थी। इसी दौरान इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने 22 अप्रैल को चौथम थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित परिवार अब आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहा है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चौथम थाना में कांड संख्या 135/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने पुष्टि की है कि इस मामले में आधा दर्जन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और दोषियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

हालांकि, घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने लोगों के गुस्से को और भड़का दिया है, जिसमें किशोरी की बेबसी और हमलावरों की क्रूरता साफ देखी जा सकती है। नागरिक समाज और मानवाधिकार संगठनों ने भी खगड़िया प्रशासन से मामले की त्वरित जांच कर दोषियों को जेल भेजने की मांग की है।

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइमBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमध्य प्रदेश: बेटे के प्रेमिका के साथ भाग जाने पर 70 साल के पिता को ज़बरदस्ती पिलाया गया पेशाब और पीटा गया

भारततेजस्वी यादव अपने परिवार में अपनी बहन का सम्मान नहीं कर सकते?, सीएम सम्राट चौधरी ने कहा-सम्मान की बात न करे और हमला करेंगे तो सुनना पड़ेगा, वीडियो

क्राइम अलर्टबिहार के नवगछिया में बहू ने प्रेमी से मिलकर करा दी ससुर की हत्या, करीब एक महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था

क्राइम अलर्टपूर्णिया गुलाबबाग रेड लाइट एरियाः 9 नाबालिग को देह व्यापार से मुक्त कराया, हिरासत में  16 महिला और 7 पुरुष, संचालक-दलाल फरार

क्राइम अलर्टछोटी बहन के साथ किताब खरीदने बाजार गई थी नाबालिग छात्रा, होटल ले जाकर सतीश कुमार ने पार की दरिंदगी की सारी हदें, वीडियो किया वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMaharashtra: नागपुर में मरीजों की जान से खिलवाड़, नकली इंजेक्शनों की बिक्री का रैकेट उजागर

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय पीड़िता के हाथ, बाजू और पैरों पर खरोंच के निशान?, मृत्यु से पहले राहुल मीणा से लड़ी, पोस्टमार्टम में क्रूरता का खुलासा, नाक की हड्डी टूटी थी?

क्राइम अलर्टपाकिस्तानी ISI नेटवर्क पर यूपी एटीएस का प्रहार, दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, साजिश नाकाम

क्राइम अलर्ट'गलती हो गई...', दिल्ली कोर्ट में राहुल मीणा का कबूलनामा, IRS अफसर की बेटी के रेप और हत्या मामले में जांच जारी

क्राइम अलर्टअड्याल के पास ट्रक ने वैन को उड़ाया, 5 की मौत, मृतकों में मां-बेटी, दूल्हे के मामा-मामी शामिल, 4 बुरी तरह जख्मी