'सुर और संगीत शाश्वत है': लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के मंच से बोले डॉ. विजय दर्डा

By रुस्तम राणा | Updated: April 24, 2026 20:39 IST2026-04-24T20:39:09+5:302026-04-24T20:39:09+5:30

इस मौके पर लोकमत मीडिया समूह के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. विजय दर्डा ने अपने संबोधन में सुर और संगीत को शाश्वत बताया

'Melody and Music Are Eternal': Dr. Vijay Darda Speaks from the Stage of the Lokmat Sur Jyotsna National Music Awards | 'सुर और संगीत शाश्वत है': लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के मंच से बोले डॉ. विजय दर्डा

'सुर और संगीत शाश्वत है': लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के मंच से बोले डॉ. विजय दर्डा

नई दिल्ली: लोकमत मीडिया समूह की ओर से शुक्रवार को 13वां ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ समारोह दिल्ली डॉ. बाबासाहब आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया गया। समारोह में हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका सुमित्रा गुहा और हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित लक्ष्मण कृष्णराव पंडित को ‘लोकमत सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। 

इस मौके पर लोकमत मीडिया समूह के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. विजय दर्डा ने अपने संबोधन में सुर और संगीत को शाश्वत बताया। उन्होंने कहा, सुर और संगीत ये शाश्वत हैं, अजर मार्ग है। हर पल संगीत से आपका नाता है। जन्म से मृत्यु तक, ख़ुशी हो या ग़म हो। हर समय संगीत आपको अपने जीवन में एक सुखद प्रवास की ओर ले जाता है। 

शास्त्रीय संगीत की विशेषता बतलाते हुए दर्डा ने कहा, जब आप शास्त्रीय संगीत में लीन हो जाते हो। उसके साधक बन जाते हो, उसमें अपना जीवन सांसों के साथ समर्पित कर देते हो, तब सुरों का जन्म होता है और जो सुरों के साथ अपने जीवन का नाता बना लेता है, वो एक अमर शांति का, आध्यात्मिक कला का, और जीवन जीने का सुंदर मक़सद बन जाता है। 

आपको बता दें कि यह समारोह संगीत साधिका और लोकमत सखी मंच की संस्थापक दिवंगत ज्योत्सना दर्डा की स्मृति में आयोजित किया जाता है। लोकमत मीडिया समूह पिछले 13 वर्षों से देश के विभिन्न राज्यों में ‘13वां लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ समारोह का आयोजन करता आ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी  यह कार्यक्रम चौथी बार हो रहा है; इससे पहले 2019, 2021 और 2025 में भी यह समारोह आयोजित हो चुका है.

बड़ी हस्तियों की रहेगी मौजूदगी

इस कार्यक्रम के सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति संदीप मेहता मुख्य अतिथि बने। इसके अलावा सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय के राज्यमंत्री रामदास आठवले, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के राज्यमंत्री श्रीपाद नाईक, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, जिंदल स्टील के चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद नवीन जिंदल, राज्यसभा सांसद और न्यूज एक्स चैनल के चेयरमैन कार्तिकेय शर्मा, पंजाब केसरी समूह के चेयरमैन किरण अश्विनीकुमार चोपड़ा, नेवल वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन की अध्यक्ष शशि त्रिपाठी सहित कई हस्तियां इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

Web Title: 'Melody and Music Are Eternal': Dr. Vijay Darda Speaks from the Stage of the Lokmat Sur Jyotsna National Music Awards

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे