लोकमत समूह ने आयोजित किया संगीत साधना का महाकुंभ, पंडित लक्ष्मण कृष्णराव पंडित 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित

By अंजली चौहान | Updated: April 24, 2026 19:50 IST2026-04-24T19:50:05+5:302026-04-24T19:50:05+5:30

Lokmat Sur Jyotsna National Musical Award 2026: यह पुरस्कार समारोह एक भव्य संगीत संध्या के रूप में आयोजित किया जाता है, जहाँ देश के दिग्गज राजनेता, संगीतकार और कला प्रेमी शिरकत करते हैं। इस मंच पर न केवल पुरस्कार दिया जाता है, बल्कि संगीत की प्रस्तुतियों के जरिए भारतीय संस्कृति का जश्न भी मनाया जाता है।

Hindustani classical vocalist Pandit Laxman Krishnarao Pandit honoured with the Lokmat Sur Jyotsna National Musical Award 2026 | लोकमत समूह ने आयोजित किया संगीत साधना का महाकुंभ, पंडित लक्ष्मण कृष्णराव पंडित 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित

लोकमत समूह ने आयोजित किया संगीत साधना का महाकुंभ, पंडित लक्ष्मण कृष्णराव पंडित 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित

Lokmat Sur Jyotsna National Musical Award 2026: लोकमत मीडिया समूह की ओर से 13वां ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ समारोह दिल्ली में आयोजित किया गया है। यह एक बेहद खास कार्यक्रम है। जिसमें शास्त्रीय गायक पंडित लक्ष्मण कृष्णराव पंडित ‘लोकमत सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित गया। 

कौन हैं पंडित लक्ष्मण कृष्णराव पंडित

लक्ष्मण कृष्णराव पंडित भारतीय शास्त्रीय संगीत के सबसे पुराने घराने, ग्वालियर घराने के प्रमुख ध्वजवाहकों में से एक हैं। वह महान गायक पंडित कृष्णराव शंकर पंडित के पुत्र और शिष्य हैं। उनकी गायकी में तान, लयकारी और राग की शुद्धता का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। उन्हें पहले भी भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से नवाजा जा चुका है।

वर्ष 2026 का यह पुरस्कार पंडित लक्ष्मण को उनकी सात दशकों से लंबी संगीत साधना और ग्वालियर घराने की गायकी को जीवित रखने व उसे नई पीढ़ी तक पहुँचाने के अटूट समर्पण के लिए दिया जा रहा है। यह सम्मान यह दर्शाता है कि आज के आधुनिक दौर में भी शास्त्रीय संगीत की जड़ें कितनी मजबूत हैं।

'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' क्या है?

यह पुरस्कार लोकमत मीडिया ग्रुप द्वारा स्थापित किया गया है। यह पुरस्कार दिवंगत ज्योत्सना दर्डा की स्मृति में दिया जाता है, जिनका संगीत के प्रति गहरा लगाव था। इसका मुख्य उद्देश्य संगीत के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले दिग्गजों और उभरती प्रतिभाओं को पहचान देना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।

लोकमत मीडिया समूह पिछले 13 वर्षों से देश के विभिन्न राज्यों में ‘13वां लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ समारोह का आयोजन करता आ रहा है। 

कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति संदीप मेहता मुख्य अतिथि हैं। इसके अलावा सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय के राज्यमंत्री रामदास आठवले, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के राज्यमंत्री श्रीपाद नाईक, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, जिंदल स्टील के चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद नवीन जिंदल, राज्यसभा सांसद और न्यूज एक्स चैनल के चेयरमैन कार्तिकेय शर्मा, पंजाब केसरी समूह के चेयरमैन किरण अश्विनीकुमार चोपड़ा, नेवल वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन की अध्यक्ष शशि त्रिपाठी और लोकमत मीडिया समूह के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. विजय दर्डा सहित कई हस्तियां इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद हैं। 

Web Title: Hindustani classical vocalist Pandit Laxman Krishnarao Pandit honoured with the Lokmat Sur Jyotsna National Musical Award 2026

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे