दिल्ली में सजी सुरों की महफिल, इन कलाकारों को 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया, देखें तस्वीरें
By संदीप दाहिमा | Updated: April 24, 2026 20:14 IST2026-04-24T20:08:50+5:302026-04-24T20:14:32+5:30

लोकमत मीडिया समूह की ओर से 13वां ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ समारोह शुक्रवार को डॉ. बाबासाहब आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में हुए इस समारोह में हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका सुमित्रा गुहा को ‘लोकमत सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया।

उनके अलावा हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित लक्ष्मण कृष्णराव को भी इस अवार्ड से नवाजा गया।

समारोह में मशहूर गायक कैलाश खेर ने अपनी आवाज से यहां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ समारोह संगीत साधिका और लोकमत सखी मंच की संस्थापक दिवंगत ज्योत्सना दर्डा की स्मृति में आयोजित किया जाता है।

















