लाइव न्यूज़ :

शोभना जैन का ब्लॉगः संसद में महिलाओं के चयन से आइसलैंड ने पेश की मिसाल

By शोभना जैन | Updated: October 2, 2021 14:07 IST

उत्तर-पश्चिमी आइसलैंड में मतगणना को लेकर पिछले सप्ताह बहस चलती रही जिसके बाद गत रविवार को पुनर्मतदान कराया गया जिसमें नवनिर्वाचित घोषित पांच महिला उम्मीदवारों की विजय को सही नहीं माना गया।

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी आबादी के अनुपात में बेहद कम है12 सितंबर 1996 को संसद में पहली बार महिला आरक्षण विधेयक पेश हुआ था

पिछले दिनों जर्मनी और कनाडा के चुनावों में हुए फेरबदल ने दुनियाभर को भले ही एक अलग संदेश दिया हो लेकिन लैंगिक समानता के लिए अपनी एक अलग पहचान बना चुका उत्तरी अटलांटिक का छोटा सा राष्ट्र आइसलैंड यूरोपीय देशों की किसी संसद में महिलाओं का पूर्ण बहुमत होने का नया इतिहास रचने से बस जरा सा ही चूक गया। फिर भी चुनावी राजनीति में महिलाओं की भागीदारी से उसने दुनियाभर में एक मिसाल कायम की है।

हालांकि वहां के आम चुनाव की पहले की मतगणना में लग रहा था कि उसकी महिला उम्मीदवारों ने यूरोप के किसी देश की संसद में पूर्ण बहुमत पाकर नया इतिहास रच दिया है और इस विजय को लेकर जश्न भी शुरू हो गया था, लेकिन पुनर्मतगणना में स्थिति बदल गई और आइसलैंड में महिलाओं के बहुमत वाली यूरोप की पहली संसद के बनने में जरा सी दूरी आ गई। बहरहाल, आइसलैंड दुनिया भर के लिए एक मिसाल तो बना ही है। भारत जैसे देश में ‘आधी आबादी’ को बराबरी दिए जाने की बातें तो खूब होती हैं, लेकिन राजनीतिक दल बहुत कम महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारते हैं। अगर महिला आरक्षण की बात करें तो संसद/ विधानमंडलों में महिलाओं को तैंतीस प्रतिशत आरक्षण का विधेयक पिछले 25 वर्षो से ठंडे बस्तें में पड़ा हुआ है। ऐसे हालात में आइसलैंड की मिसाल संसद/ विधान मंडलों में महिलाओं की हिस्सेदारी की सोच को बढ़ावा देगी, यह उम्मीद तो रखी ही जा सकती है।

उत्तर-पश्चिमी आइसलैंड में मतगणना को लेकर पिछले सप्ताह बहस चलती रही जिसके बाद गत रविवार को पुनर्मतदान कराया गया जिसमें नवनिर्वाचित घोषित पांच महिला उम्मीदवारों की विजय को सही नहीं माना गया। मतगणना संपन्न होने पर आइसलैंड की 63 सदस्यीय संसद ‘अल्थिंग’ में 30 सीटों पर महिला उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की। प्रधानमंत्री कैटरीन जेकब्सडाटिर के नेतृत्व वाली निवर्तमान गठबंधन सरकार के तीनों दलों के गठबंधन को पिछले चुनाव की तुलना में दो सीटें अधिक मिली हैं और उनके सत्ता में बने रहने की संभावना है। दरअसल, शुरुआत में ऐसा पाया गया कि महिला उम्मीदवारों को 63 सदस्यीय संसद में से 33 स्थान मिले यानी 52 प्रतिशत मत, लेकिन पुनर्मतगणना में यह संख्या 47।6 प्रतिशत आई। यूरोपीय देशों में स्वीडन ही एक ऐसा अकेला देश है, जहां की संसद में 47 प्रतिशत महिला उम्मीदवार हैं।

गौतलब है कि आइसलैंड की संसद में महिला आरक्षण नहीं है, लेकिन कुछ राजनैतिक दलों ने स्वयं ही महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम कोटा तय कर रखा है। दरअसल वहां पिछले एक दशक से वामपंथी दलों द्वारा लागू लैंगिक कोटा आइसलैंड की राजनीति में नया मानदंड कायम करने में खासा सफल रहा है। वहां संसद में महिलाओं के लिए भले ही आरक्षण नहीं है लेकिन राजनीतिक दल उम्मीदवारों का चयन करते समय लैंगिक समानता की उपेक्षा नहीं कर पाते हैं।

संसद में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के पैमाने पर भारत की स्थिति अच्छी नहीं है। भारत में पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के अनुसार, कुल सांसदों में से 14 प्रतिशत महिलाएं हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय औसत करीब 22 प्रतिशत का है।

पूरी दुनिया को लैंगिक समानता को लेकर रास्ता दिखा रहे आइसलैंड ने महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने के लिए कई पहल की है। 1980 में आइसलैंड ने एक महिला को राष्ट्रपति चुनकर इतिहास बनाया था। विगदिस फिनोबोगाडोटिर पूरी दुनिया में राष्ट्रपति के पद तक पहुंचने वाली पहली महिला बनीं, उससे काफी पहले 1961 में आइसलैंड ने पुरुषों और महिलाओं को बराबर वेतन का कानून पास किया। वहां महिलाओं और पुरुषों, दोनों को पैरेंटल लीव मिलती है। मार्च में जारी वल्र्ड इकोनॉमिक फोरम की रिपोर्ट बताती है कि लैंगिक समानता के लिहाज से लगातार 12वें साल आइसलैंड सबसे आगे रहा है।

 भारतीय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी आबादी के अनुपात में बेहद कम है। 12 सितंबर 1996 को संसद में पहली बार महिला आरक्षण विधेयक पेश हुआ था। चार बार इस विधेयक को संसद में रखा गया, मगर कभी लोकसभा तो कभी राज्यसभा में बिल फंसा रह गया। वैसे एक राहत की बात यह है कि अखिल भारतीय स्तर पर भले ही विधायिका में महिलाओं के लिए आरक्षण न हो, मगर कम से कम 20 राज्यों ने पंचायत स्तर पर महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दे रखा है। आइसलैंड तो शायद अगले चुनाव में महिलाओं के पूर्ण बहुमत वाली संसद चुनकर नया इतिहास रच ले लेकिन देखना होगा कि हम आधी आबादी के चुनावी राजनीति में बराबरी से चुनाव लड़ने के लिए माहौल कब बना पाते हैं।

टॅग्स :महिला आरक्षणभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?