लाइव न्यूज़ :

ऋतुपर्ण दवे का ब्लॉग: अफवाहें रोकने के साथ खाली पेट का दर्द भी समझें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2020 06:41 IST

यह सही है कि कई राज्यों में रोजगार और मजदूरी के लिए गए प्रवासियों का वक्त बहुत नाजुक है. तकलीफों के पहाड़ हैं. लेकिन यह भी सच है कि मुसीबत के इस दौर का आधा सफर कट गया है. लॉकडाउन-2 वास्तव में कोरोना की कड़ी को तोड़ने का अचूक रामबाण है और इसे भेदने में हुई जरा सी चूक सारे किए पर पानी फेर देगी.

Open in App

अफवाहों के सौदागर देश के दुश्मन बनते जा रहे हैं. एक ओर जहां भारत सुनियोजित तरीके से वैश्विक महामारी कोरोना से जंग लड़ रहा है, वहीं कुछ सिरफिरे लोगों की कारस्तानी अलग ही तरीके के हालात बनाने में जुटी हुई है. बांद्रा, सूरत सहित अन्य जगहों से आई तस्वीरें इसी का संकेत हैं. जब वक्त सबसे ज्यादा समझदारी दिखाने का है तब फर्जी सहानुभूति के बाजीगर अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं.

यह सही है कि कई राज्यों में रोजगार और मजदूरी के लिए गए प्रवासियों का वक्त बहुत नाजुक है. तकलीफों के पहाड़ हैं. लेकिन यह भी सच है कि मुसीबत के इस दौर का आधा सफर कट गया है. लॉकडाउन-2 वास्तव में कोरोना की कड़ी को तोड़ने का अचूक रामबाण है और इसे भेदने में हुई जरा सी चूक सारे किए पर पानी फेर देगी.

दरअसल यह वक्त राजनीति का नहीं कोरोना से जंग का है और सभी को मिलकर साथ रहना होगा. समय बहुत ही संयम से काम करने का है. प्रवासियों के पलायन का जो सच सामने आया है वह देश के साथ किसी संगीन अपराध से कम नहीं. सारी दुनिया महामारी से जंग के दौर में है. विकसित और विकासशील देशों की दशा और मौत के आंकड़े डरावने हैं. महाशक्ति अमेरिका तक पनाह मांग चुका है. चीन, इटली, स्पेन, फ्रांस और न जाने कितने तथाकथित सभ्य व सेहतमंद कहलाने वाले मुल्कों की दुर्दशा सामने है. ऐसे में भारत के लिए चुनौती बहुत बड़ी है.

सच है कि जब सामने मौत का खौफ हो तो दूर बैठा हर कोई अपनों के साथ रहना चाहता है पर यह भी सोचना होगा कि शायद पहली बार वक्त इसकी इजाजत क्यों नहीं दे रहा है? लेकिन जहां भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं उसका दूसरा पहलू भी वहां की सरकारों और स्थानीय प्रशासन को समझना होगा. सबसे जरूरी अप्रवासी मजदूरों या कामगारों की खुराक का ध्यान रखना है. यह तबका रूखी-सूखी खाकर पेट भरने और परिवार को पालने के लिए ही दूसरे प्रदेश से आया है और वही एक वक्त आधा पेट खाए बिलबिला कर रह जाए तो मार दोहरी होगी! इन्हें जरूरत के हिसाब से दो वक्त का खाना नसीब हो न कि सरकारी मीनू से क्योंकि सूरत से आई तस्वीरों ने यही सच दिखाया.

जहां भी बड़ी तादाद में अप्रवासी फंसे हों वहां उनको मनोवैज्ञानिक तरीके से समझाया-बुझाया जाए और दाल-रोटी का मुकम्मल इंतजाम हो. जिम्मेदार अफसरों की निगरानी हो ताकि भूख की ऐसी तस्वीरें दोबारा न दिखें क्योंकि देश में पर्याप्त अनाज होने की बात कही जा रही है और यह हकीकत भी है. यह वक्त तमाम प्रदेशों में अप्रवासियों के लिए बड़े पहाड़ सा जरूर है लेकिन सभी राज्य सरकारों को हनुमान बन पहाड़ हाथ पर उठाना ही होगा ताकि परीक्षा की मुश्किल घड़ी कट जाए.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

भारत अधिक खबरें

भारतपेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का दावा फर्जी? सरकार ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

भारतWest Bengal Assembly Elections 2026: जब तक लोग शांतिपूर्वक मतदान नहीं कर लेते, हम नहीं जाएंगे?, टीएमसी-हुमायूं कबीर के बीच झड़प, कई गाड़ी के शीशे टूटे, वीडियो

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

भारतAssembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज वोटिंग, पीएम मोदी ने जनता से की मतदान की अपील