लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: हिंदी का विरोध उचित नहीं

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: September 16, 2019 05:59 IST

क्या अमित शाह हिंदीभाषी हैं? नहीं हैं. वे ओवैसी, कुमारस्वामी, वाइको और ममता बनर्जी की तरह गैर-हिंदीभाषी हैं. उनकी मातृभाषा हिंदी नहीं, गुजराती है. इसलिए जो आरोप सेठ गोविंददास, डॉ. लोहिया पर पचास-साठ साल पहले लगाए जाते थे, वे अमित शाह पर नहीं लगाए जा सकते.

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने अपने भाषण में कई बार भारतीय भाषाओं के महत्व को दोहराया है. 130 करोड़ लोगों को आपस में कौन सी भाषा जोड़ सकती है?वह सिर्फ एक ही भाषा हो सकती है और वह है हिंदी. इसमें अमित शाह ने क्या गलत कह दिया?

गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस के अवसर पर कोई ऐसी बात नहीं की, जिस पर कोई जरा भी आपत्ति कर सके, लेकिन फिर भी कांग्रेस और कुछ दक्षिण भारतीय नेताओं ने उनका कड़ा विरोध कर दिया है. एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भी भाजपा-विरोधियों के स्वर में स्वर मिला दिया है.

इन तमिल, कन्नड़, बांग्ला और मुस्लिम नेताओं को भाजपा का विरोध करना है, इसीलिए उन्होंने हिंदी के विरुद्ध शोरगुल मचाना शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि अमित शाह हिंदी को सब पर थोपने के लिए अन्य भारतीय भाषाओं का गला घोंटना चाहते हैं. यह सरासर झूठ है. 

क्या अमित शाह हिंदीभाषी हैं? नहीं हैं. वे ओवैसी, कुमारस्वामी, वाइको और ममता बनर्जी की तरह गैर-हिंदीभाषी हैं. उनकी मातृभाषा हिंदी नहीं, गुजराती है. इसलिए जो आरोप सेठ गोविंददास, डॉ. लोहिया पर पचास-साठ साल पहले लगाए जाते थे, वे अमित शाह पर नहीं लगाए जा सकते.

दूसरी बात यह है कि अमित शाह ने अपने भाषण में कई बार भारतीय भाषाओं के महत्व को दोहराया है. उनके भाषण में से एक शब्द भी ऐसा नहीं खोजा जा सकता, जिसके आधार पर यह सिद्ध किया जा सकता हो कि वे किसी भी भारतीय भाषा को हिंदी के आगे उपेक्षित या अपमानित करना चाहते हैं. तीसरी बात, उन्होंने अंग्रेजी की गुलामी पर प्रहार किया है, जो बिल्कुल ठीक किया है. यदि हमारे राज-काज, अदालतों, पाठशालाओं - अस्पतालों, संसद-विधानसभाओं और रोजमर्रा के जीवन से अंग्रेजी का वर्चस्व खत्म होगा तो क्या होगा? सारा देश आपस में जुड़ेगा. अभी सिर्फ अंग्रेजीदां भद्रलोक, जिसकी संख्या 5-7 करोड़ से ज्यादा नहीं है, आपस में जुड़ा हुआ है. क्या यह सच्चा और पूरा जुड़ाव है? 

130 करोड़ लोगों को आपस में कौन सी भाषा जोड़ सकती है? वह सिर्फ एक ही भाषा हो सकती है और वह है हिंदी. इसमें अमित शाह ने क्या गलत कह दिया? हिंदी की वह भूमिका कतई नहीं होगी जो अंग्रेजी की है. यदि हिंदी भी अंग्रेजी की तरह शोषण और ठगी की भूमिका निभाएगी तो उसका सबसे बड़ा विरोधी मैं रहूंगा.

टॅग्स :अमित शाहअसदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमतमिलनाडुचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा