लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: असम के प्राथमिक विद्यालयों से हिंदी को हटाने की तैयारी !

By उमेश चतुर्वेदी | Updated: October 18, 2023 10:58 IST

अंग्रेजों ने जब चाय के बागानों को विकसित किया तो उसमें काम करने के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान और उड़ीसा (ओडिशा) से भारी संख्या में मजदूर लाए गए।

Open in App
ठळक मुद्देअंग्रेजों के समय चाय बागानों में काम पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान और उड़ीसा (ओडिशा) के मजदूर थेअसम की ख्याति उसके चाय बागानों को लेकर हैइसे लेकर यहां का हिंदीभाषी समुदाय सकते में है

इसे विडंबना ही कहेंगे कि नई शिक्षा नीति में प्राथमिक शिक्षा में मातृभाषाओं पर जोर दिए जाने के बावजूद असम के हिंदी भाषी समूहों को अपनी मातृभाषा हिंदी के लिए संघर्षरत होना पड़ रहा है। असम की बराक घाटी के सैकड़ों उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षण से हिंदी को विदा करने की तैयारी है।

इसे लेकर यहां का हिंदीभाषी समुदाय सकते में है। वह असम सरकार से अपनी चिंता साझा करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उनकी बात सुनने को कोई तैयार नहीं है। असम की ख्याति उसके चाय बागानों को लेकर है। अंग्रेजों ने जब चाय के बागानों को विकसित किया तो उसमें काम करने के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान और उड़ीसा (ओडिशा) से भारी संख्या में मजदूर लाए गए।

इन मजदूरों की अब यहां तीसरी पीढ़ी है। यहां के करीब तीन सौ चाय बागानों में काम करने वाले लोग बुनियादी रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से हैं। राज्य की ब्रह्मपुत्र घाटी के भी कुछ जिलों मसलन गुवाहाटी, तिनसुकिया, होजाई जिलों में भी हिंदीभाषी विशेषकर भोजपुरी भाषी काफी संख्या में हैं।

इन जिलों में कारोबारी तबके के तौर पर राजस्थानी मूल के लोगों की भी अच्छी-खासी संख्या है। बेशक, इन जिलों में काम करने वाले लोग अब असम के औपचारिक नागरिक हैं, लेकिन उनकी जड़ें चूंकि बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि में हैं, लिहाजा उनका नाता अपनी भाषा, अपनी सांस्कृतिक परंपराओं आदि से बना हुआ है।

आजादी के बाद से ही इस वर्ग के बच्चों की पढ़ाई के लिए राज्य में त्रिभाषा फॉर्मूले के तहत राज्य की ब्रह्मपुत्र घाटी में असमिया, अपनी भाषा यानी हिंदी और अंग्रेजी की पढ़ाई होती थी। इसी तरह बराक घाटी में असमिया की जगह बांग्ला और बोडोलैंड इलाके में बोडो पढ़ाई जाती थी। लेकिन, असम के प्राथमिक शिक्षा विभाग ने राज्य के उच्च प्राथमिक या मिडिल स्कूलों में अब नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। 

17 अगस्त 2023 को प्राथमिक शिक्षा निदेशालय की बैठक हुई, जिसमें मिडिल एजुकेशन स्कूल यानी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 2011 से 2016 और 2016 से 2021 के बीच हिंदी अध्यापकों की हुई भर्ती के आंकड़े जुटाने का आदेश दिया गया है। इसी बैठक में तय किया गया है कि अब राज्य के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में त्रिभाषा फॉर्मूले के तहत असमिया और दूसरी भाषा के रूप में अंग्रेजी पढ़ाने की तैयारी है।

दरअसल, राज्य सरकार द्वारा संचालित इन स्कूलों में सबसे ज्यादा निम्न मध्यवर्गीय लोगों और चाय मजदूरों के बच्चे ही पढ़ते हैं। इन हिंदी भाषियों के बच्चों को राज्य के कई इलाकों विशेषकर बराक घाटी के सैकड़ों स्कूलों में त्रिभाषा फॉर्मूले के तहत बांग्ला भाषा पढ़ना पड़ रहा है। 

टॅग्स :असमएजुकेशनहिन्दीओड़िसाराजस्थानबिहारझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट