ऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2026 16:18 IST2026-04-15T16:17:59+5:302026-04-15T16:18:45+5:30
सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। हमें उम्मीद है कि यह नेतृत्व बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

photo-lokmat
पटनाःबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई देते हुए, ट्रष्टी सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इण्डिया के श्रीनाथ सिंह बौद्ध ने कहा, "सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार की प्रगति और विकास की कामना करते हैं। यह एक ऐतिहासिक पल है जब भारतीय जनता पार्टी का एक नेता बिहार के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने जा रहा है।" सम्राट चौधरी ने अपने बयान में कहा, "यह मेरे लिए सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि बिहार के लोगों की सेवा करने का एक बड़ा अवसर है। मैं जनता के विश्वास पर खरा उतरने और उनके सपनों को साकार करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करूंगा।"
श्रीनाथ सिंह बौद्ध ने आगे कहा, ट्रष्टी सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इण्डिया "सम्राट चौधरी जी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर हमें गर्व महसूस हो रहा है। हमें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में बिहार एक नए युग में प्रवेश करेगा और विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।"
श्रीनाथ सिंह बौद्ध ने कहा, "सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। हमें उम्मीद है कि यह नेतृत्व बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।" श्रीनाथ सिंह बौद्ध ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार जताया है।
