लाइव न्यूज़ :

अवधेश कुमार का ब्लॉगः इस कार्रवाई का संदेश समझे पाक

By अवधेश कुमार | Updated: October 22, 2019 08:57 IST

वर्तमान कार्रवाई के बारे में उस पार से जो रिपोर्टे आईं हैं, उसमें स्थानीय लोग कह रहे हैं कि इस तरह से तोप के गोले आ रहे थे कि लगता था भारत सब कुछ नष्ट करके ही मानेगा. जनरल बिपिन रावत ने कहा- जब से जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया है, तब से ही लगातार घुसपैठ की खबरें मिल रही थीं.

Open in App

इसे सर्जिकल स्ट्राइक तो नहीं कहा जा सकता. यह एयर स्ट्राइक यानी सीमा पार घुसकर हवाई बमबारी भी नहीं थी, लेकिन इसे आप भारत की उस बदली हुई नीति का अंग अवश्य कह सकते हैं जिसमें आतंकवादी घुसपैठ या युद्धविराम उल्लंघन पर अपनी सीमा के अंदर सैन्य प्रबंधन की जगह सीमा पार कार्रवाई करना शामिल है. अगर पाकिस्तान मानने के लिए तैयार नहीं है, आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए लगातार गोलीबारी कर रहा है तो नीति यही कहती है कि उनको इस तरह तबाह कर दो कि सारी साजिशें ध्वस्त हो जाएं. हमारी सेना ने यही कार्य किया है. पूरे देश का इसे समर्थन है.

ध्यान रखिए, भारतीय सेना ने सात दिन के भीतर नीलम घाटी में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की है. पिछले 12-13 अक्तूबर की रात को बारामूला के उरी में नियंत्नण रेखा पर पाकिस्तान की गोलाबारी में हमारा एक जवान शहीद हो गया था. उसके बाद भारतीय सेना ने कार्रवाई की जिसमें पाकिस्तान की तीन चौकियां उड़ाने के साथ नीलम घाटी के हाजीपीर में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी शिविर तबाह हो गया था. इस कार्रवाई में भी कई पाकिस्तानी सैनिक और आतंकवादी मारे गए थे. 

वर्तमान कार्रवाई के बारे में उस पार से जो रिपोर्टे आईं हैं, उसमें स्थानीय लोग कह रहे हैं कि इस तरह से तोप के गोले आ रहे थे कि लगता था भारत सब कुछ नष्ट करके ही मानेगा. जनरल बिपिन रावत ने कहा- जब से जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया है, तब से ही लगातार घुसपैठ की खबरें मिल रही थीं. राज्य में हालात सामान्य हो रहे हैं, लेकिन कोई है जो आतंकवादियों और एजेंसियों के पीछे काम कर रहा है. हमें खबर थी कि आतंकवादी फॉरवर्ड पोस्टों के नजदीक आ रहे हैं, जाहिर है, वर्तमान भारत उनके आने का इंतजार तो नहीं कर सकता था.

इस समय कार्रवाई हमारी विवशता है, क्योंकि पाकिस्तान बाज आने को तैयार नहीं है. उसे समझना होगा कि भारत आगे बढ़कर पीछे हटने वाला नहीं है. जहां तक भारत बढ़ा है, उससे आगे ही जाएगा. पहले सर्जिकल स्ट्राइक, फिर हवाई बमबारी और अब तोप के गोले. यह क्र म आगे तब तक जारी रहेगा जब तक पाकिस्तान आतंकी तैयार करने व जम्मू-कश्मीर  में हिंसा और विध्वंस की नीति से बाज नहीं आता.

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

क्राइम अलर्ट40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी,  पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी और डोगर गैंग से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच, गोंदिया-चंद्रपुर से युवक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतभ्रम की राजनीति छोड़ें, पहले अपने गिरेबान में झांकें राहुल गांधी?, संजय मयूख ने कहा- कांग्रेस ने एक बार फिर 22 लाख छात्रों के भविष्य से ऊपर राजनीति को चुना

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारतगढ़चिरोली हुआ नक्सलमुक्त! 8 सशस्त्र नक्सली गिरफ्तार, 5 ने किया सरेंडर, 51 हथियार और 6534000 रुपये बरामद

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतमहाराष्ट्र: बोइंग 777 की मरम्मत की मजदूरी ₹85 प्रति घंटे, आमरण अनशन पर बैठे एआईईएसएल एमआरओ के इंजीनियर और तकनीशियन