लाइव न्यूज़ :

सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने की चुनौती, प्राचीन पांडुलिपियां संस्कृति, इतिहास और बौद्धिक विरासत...

By विवेक शुक्ला | Updated: August 4, 2025 05:24 IST

डॉ. आर.सी. गौड़ ने अपनी किताब फ्रॉम मैन्युस्क्रिप्ट टू मेमोरी (स्मृति से पांडुलिपि तक)  में मयंक शेखर के साथ मिलकर इन मुश्किलों को हल करने की हरचंद कोशिश की है.

Open in App
ठळक मुद्दे शोध की दुनिया में एक छोटे से ख्याल को पक्की, छपने लायक पांडुलिपि में बदलना किसी बड़े रोमांच जैसा है.नए शोधकर्ता, पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट्स और यहां तक कि अनुभवी शिक्षाविद भी इस प्रक्रिया की मुश्किलों से जूझते हैं.हमारी सभ्यता के दर्शन, चिकित्सा, विज्ञान, संगीत, कला और शासन के विकास को दर्शाती हैं.

देश की प्राचीन पांडुलिपियां हमारी संस्कृति, इतिहास और बौद्धिक विरासत का अनमोल हिस्सा हैं. ये दस्तावेज साहित्य, विज्ञान, दर्शन और धर्म से जुड़े हैं. ये हमें हमारी ऐतिहासिक जड़ों से जोड़ते हैं और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं. संस्कृत, तमिल, फारसी जैसी भाषाओं में लिखी ये पांडुलिपियां गणित, खगोलशास्त्र और आयुर्वेद जैसे क्षेत्रों में भारत के योगदान को दिखाती हैं. इन्हें बचाना जरूरी है. डिजिटाइजेशन और संरक्षण के जरिये इन्हें भविष्य के लिए सुरक्षित किया जा सकता है. शोध की दुनिया में एक छोटे से ख्याल को पक्की, छपने लायक पांडुलिपि में बदलना किसी बड़े रोमांच जैसा है.

नए शोधकर्ता, पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट्स और यहां तक कि अनुभवी शिक्षाविद भी इस प्रक्रिया की मुश्किलों से जूझते हैं. डॉ. आर.सी. गौड़ ने अपनी किताब फ्रॉम मैन्युस्क्रिप्ट टू मेमोरी (स्मृति से पांडुलिपि तक)  में मयंक शेखर के साथ मिलकर इन मुश्किलों को हल करने की हरचंद कोशिश की है.

भारत की पांडुलिपियां कई भाषाओं, लिपियों और ज्ञान प्रणालियों को समेटे हुए हैं, जो हमारी सभ्यता के दर्शन, चिकित्सा, विज्ञान, संगीत, कला और शासन के विकास को दर्शाती हैं. किताब फ्रॉम मैन्युस्क्रिप्ट टू मेमोरी बताती है कि शोध की समस्या कैसे ढूंढ़ें, एक मजबूत परिकल्पना कैसे बनाएं और सही तरीके से मेथडोलॉजी कैसे तैयार करें.

सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण केवल भौतिक स्मारकों तक सीमित नहीं है; यह हमारी भाषाओं, परंपराओं, और जीवन शैली को भी शामिल करता है. यदि हम इसे संरक्षित नहीं करेंगे तो हम अपनी सांस्कृतिक पहचान और इतिहास के महत्वपूर्ण हिस्सों को खो देंगे. यह न केवल हमारी राष्ट्रीय अस्मिता को कमजोर करेगा, बल्कि वैश्वीकरण के दौर में हमारी अनूठी सांस्कृतिक विशेषताएं भी लुप्त हो सकती हैं.

इसलिए, इसे सहेजना न केवल हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि यह भविष्य के लिए एक निवेश भी है. संस्कृति मंत्रालय के तहत विभिन्न योजनाएं जैसे कला प्रदर्शन अनुदान योजना, युवा कलाकारों के लिए छात्रवृत्ति, और टैगोर राष्ट्रीय सांस्कृतिक अनुसंधान अध्येतावृत्ति योजना, अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.

राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा प्राचीन स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों का रखरखाव और संरक्षण किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त ‘अमृत भारत’ और ‘स्वदेश दर्शन’ जैसी योजनाएं सांस्कृतिक स्थलों को पर्यटन के लिए विकसित कर रही हैं.  

टॅग्स :Cultural Heritage TrustGovernment of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?