लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: वनों को बचाने के लिए तय हो कार्ययोजना

By ऋषभ मिश्रा | Updated: August 24, 2023 10:25 IST

वनों के दोहन से जैव पारिस्थितिकी पर बुरा असर पड़ रहा है। देश में वन क्षेत्रों में बढ़ोत्तरी लाने और मौजूद वनों के विकास संरक्षण व संवर्धन की दिशा में कुछ उपायों पर विचार किया जाना महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देवनों के दोहन से जैव पारिस्थितिकी पर बुरा असर पड़ रहा हैदेश में वन क्षेत्रों में बढ़ोत्तरी लाने और मौजूद वनों के विकास संरक्षण उपाय बेहद महत्वपूर्ण हैंसरकारों को वन क्षेत्र की न्यूनता निर्धारित करने के लिए कारगर योजनाएं बनाने की जरूरत है

वनों के दोहन से जैव पारिस्थितिकी पर बुरा असर पड़ रहा है। देश में वन क्षेत्रों में बढ़ोत्तरी लाने और मौजूद वनों के विकास संरक्षण व संवर्धन की दिशा में कुछ उपायों पर विचार किया जाना महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इसके लिए सरकारों को वन क्षेत्र की न्यूनता निर्धारित करने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए कारगर योजनाएं बना कर काम करने की आवश्यकता है।

सामान्य तौर पर हमारे देश में दो सौ सेंटीमीटर से अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में सदाबहार चौड़ी पत्ती वाले वन और सौ से दो सौ सेंटीमीटर वर्षा वाले भागों में पर्णपाती मानसूनी वन पाए जाते हैं। इन वनों में रोजवुड, सागवान, चीड़ तथा साल के वृक्ष पाए जाते हैं। जिन वनों में पचास से सौ सेंटीमीटर वर्षा होती है, वे शुष्क वन कहे जाते हैं और इनमें बबूल, खेजड़ा जैसी कंटीली प्रजाति के वृक्ष पाए जाते हैं। पचास सेंटीमीटर से कम वर्षा वाले क्षेत्रों में प्रायः अर्ध मरुस्थलीय वन पाए जाते हैं।

भारत के कुल वन क्षेत्रों में तिरानवे फीसदी उष्ण कटिबंधीय वन और सत्तासी फीसदी शीतोष्ण वन पाए जाते हैं। इसमें से 95.7 फीसदी वन राज्य सरकारों, 2.8 फीसदी निगमों और शेष डेढ़ फीसदी निजी संस्थानों के अधिकार में आते हैं।

आंकड़ों के मुताबिक भारत में कुल भू-भाग का आठ लाख सात हजार 276 वर्ग किमी अर्थात 24.56 फीसदी भाग वनों व वृक्षों से आच्छादित हैं। जबकि वास्तविक तौर पर यह वन क्षेत्र इससे कहीं कम बैठता है। भारतीय वन सर्वेक्षण के वर्ष 2019 के आंकड़े बताते हैं कि भारत में वनावरण क्षेत्र सात लाख बारह हजार 249 वर्ग किलोमीटर है, जो कुल भौगोलिक भू-भाग का 21.67 फीसदी है।

राज्यों में वनों की स्थिति देखें तो इनका वितरण समान रूप से दिखाई नहीं देता। इसके मूल में कई कारण हैं। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और गुजरात जैसे क्षेत्रों में अल्प वर्षा होने के कारण वन क्षेत्र बहुत कम है। हरियाणा व पंजाब में कृषि भूमि के विस्तार के लिए वनों का सफाया करने से वहां वन क्षेत्रों में कमी आ गई।

पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी यही स्थिति है। कम वर्षा, तीव्र बंजर ढलान और हिमाच्छादित भाग की अधिकता के कारण जम्मू-कश्मीर में भी कम वन पाए जाते हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु का अधिकांश भाग वृष्टि छाया में आता है इसलिए यहां भी वनों की कमी है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में जिन क्षेत्रों में सघन वर्षा होती है, वहां जंगलों को साफ करके खेती की जमीन तैयार कर ली गई है।

टॅग्स :Forest Departmentपश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारत14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस की जनसभा, उप्र कांग्रेस नेताओं के साथ प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल की बैठक

भारतकफ सिरपः एसटीएफ की गिरफ्त में अभिषेक और शुभम, 15 दिन से तलाश कर रहे थे अधिकारी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में भेजते थे दवा

भारततमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और अंडमान और निकोबार में बढ़ी SIR की समयसीमा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने SIR के खिलाफ महिलाओं को सीधे भड़काया, कहा- 'आपके पास किचन के औजार हैं'

क्राइम अलर्टBallia Crime News: मौसी के घर आता था आफताब, बहन को अगवा कर किया दुष्कर्म, 2 दिन बाद पुलिस ने कराया मुक्त?

भारत अधिक खबरें

भारतजदयू के संपर्क में महागठबंधन के 17-18 विधायक?, बिहार विधानसभा चुनाव के बाद 'खेला', प्रवक्ता नीरज कुमार का दावा

भारतपीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से बात की, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा

भारतवक्फ दस्तावेजः अपलोड की समयसीमा 1 साल और बढ़ाने की मांग, मंत्री किरेन रीजीजू से मिले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सदस्य

भारतवन और पुलिस विभाग में 3-3 और अन्य विभागों में 2 प्रतिशत आरक्षण लागू, खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने दिया तोहफा

भारतकौन हैं मोहम्मद मुकिम?, सोनिया गांधी को पत्र लिखकर ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास के नेतृत्व पर उठाए सवाल