लाइव न्यूज़ :

अवधेश कुमार का ब्लॉग: संबंधों को भावनात्मक आधार देने की रणनीति

By अवधेश कुमार | Updated: February 25, 2020 05:51 IST

देश अमेरिका, हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन के साथ ही दुनिया के अनेक प्रमुख देशों के लोग और राजनेता उन्हें सुन रहे हैं. इसलिए उनके भाषण का मुख्य फोकस अवश्य भारत और अमेरिका था, लेकिन उसका आयाम विस्तृत था.

Open in App

निस्संदेह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के जीवन का यह अभूतपूर्व दिन होगा. इसके पूर्व किसी भी राष्ट्राध्यक्ष के विदेशी दौरों में इतना बड़ा जनसमूह कभी नहीं उमड़ा और न ही एक साथ इतने रंगारंग कार्यक्रम कभी देखे-सुने गए. निश्चय ही डोनाल्ड ट्रम्प इससे अभिभूत हुए होंगे. उनके चेहरे और हाव-भाव से ऐसा लग भी रहा था. जब अमेरिकी राष्ट्रपति अपना भाषण दे रहे थे तो उन्हें पता था कि वे केवल भारत के लोगों को ही संबोधित नहीं कर रहे हैं.

उनके देश अमेरिका, हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन के साथ ही दुनिया के अनेक प्रमुख देशों के लोग और राजनेता उन्हें सुन रहे हैं. इसलिए उनके भाषण का मुख्य फोकस अवश्य भारत और अमेरिका था, लेकिन उसका आयाम विस्तृत था. इनमें भारत और अमेरिका के बहुपक्षीय संबंधों की चर्चा थी, प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा थी, अपने नेतृत्व में अमेरिका में किए गए कार्यो का विवरण था तो अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद, अर्थव्यवस्था व संपूर्ण दक्षिण एशिया में शांति और सद्भाव की कामना भी थी.

ट्रम्प को पता था कि ऐसा अवसर उन्हें बार-बार नहीं मिलने वाला. इसलिए वे पूरी तैयारी से आए थे. जैसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति है, वह किसी अवसर को प्रभावी और यादगार इवेंट में परिणत कर उसका अधिकतम उपयोग करते हैं. अगर पिछले वर्ष 22 सितंबर को ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा उत्साही समूह को एकत्रित कर उनके रणनीतिकारों ने अमेरिकी नेताओं और वहां के मीडिया को चौंकाया था तो अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में उन्होंने निश्चय ही डोनाल्ड ट्रम्प का जन स्वागत एवं भाषण करा कर अमेरिकियों को अपनी विशिष्ट कूटनीति का आभास कराया है.

सामान्यतया माना जाता है कि ऐसे कार्यक्रमों में नेता जो कुछ बोलते हैं उसका मुख्य उद्देश्य एक दूसरे को प्रसन्न करने तथा परस्पर देशों की जनता को आकर्षित करने पर केंद्रित होता है. बावजूद जो कुछ ट्रम्प ने वहां से कहा उसमें बहुत कुछ ऐसा है जिनसे भारत-अमेरिकी द्विपक्षीय संबंधों के साथ विश्व पटल पर दोनों की भूमिका के बारे में एक स्पष्ट आकलन किया जा सकता है.

ट्रम्प के भाषण से साफ है कि अमेरिका की दूरगामी नीति में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है. अंतर्राष्ट्रीय सामरिक और आर्थिक नीति निर्धारित करते समय अमेरिका भारत का विचार अवश्य करता है. इसमें भारत की दुनिया की दूसरी बड़ी आबादी, लोकतंत्न, आर्थिक, वैज्ञानिक एवं रक्षा क्षेत्न में इसकी उन्नति, स्वयं अमेरिका में 40 लाख भारतीय मूल के निवासियों की गतिविधियां तथा भारत के राजनीतिक नेतृत्व की भूमिका का सम्मिलित योगदान है

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट