लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर अंकुश लगाने की बड़ी कोशिश

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: September 26, 2022 13:25 IST

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर अंकुश लगाने के इरादे से सरकारें पहले भी कार्रवाई करती रही हैं. पिछले साल भी सीबीआई ने ऑपरेशन ‘कार्बन’ के तहत ऑनलाइन बाल यौन शोषण के खिलाफ कार्रवाई की थी.

Open in App

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हाल ही में देशभर में जो छापेमारी की है, उसकी दरअसल लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी. काफी पहले ही राज्यसभा में चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला उठ चुका है और इस संबंध में सरकार कई बार कार्रवाई भी कर चुकी है लेकिन बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाले मानो सरकार के साथ तू डाल-डाल, मैं पात-पात का खेल खेल रहे हैं. 

सीबीआई की हालिया छापेमारी से पता चलता है कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी के सूत्रधारों का नेटवर्क कितना व्यापक है और तकनीक के दुरुपयोग के बल पर वे किस तरह कानून प्रवर्तक एजेंसियों की नजरों से बचे रहने की कोशिश करते हैं. इस मामले में सीबीआई के वर्तमान ऑपरेशन को ‘मेघचक्र’ नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि इस अपराध से जुड़े लोग क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल कर रहे हैं. 

दरअसल न्यूजीलैंड में पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले से जुड़े कुछ लोगों को पकड़ा था, जिनसे पता चला कि इसकी जड़ें भारत में हैं. इंटरपोल के मार्फत न्यूजीलैंड पुलिस से ठोस जानकारी मिलने के बाद सीबीआई ने शनिवार को आपरेशन ‘मेघचक्र’ चलाकर 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 59 स्थानों पर छापे मारकर तलाशी ली. इस दौरान 50 लोगों के मोबाइल और लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच की गई, जिसमें कई में बाल यौन शोषण के प्रसार करने के सबूत मिले हैं. 

पिछले साल भी सीबीआई ने ऑपरेशन ‘कार्बन’ के तहत ऑनलाइन बाल यौन शोषण के खिलाफ कार्रवाई की थी. दरअसल, देश में बाल यौन शोषण के मामले चिंताजनक ढंग से बढ़ रहे हैं. लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में बाल यौन शोषण के मामलों में 17 गुना वृद्धि हुई है. वर्ष 2018 में बाल यौन शोषण के 44 मामले दर्ज किए गए थे जो 2020 में बढ़कर 738 पर पहुंच गए. 

इसीलिए सीबीआई ऑनलाइन बाल यौन शोषण के खिलाफ ग्लोबल ऑपरेशन के अंतर्गत ऑपरेशन मेघचक्र चला रही है. इसके तहत ऑनलाइन चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े मामलों के अंतरराष्ट्रीय लिंक की पड़ताल की जाती है और इंटरपोल के माध्यम से संबंधित देश को उसकी जानकारी भेजी जाती है. 

साथ ही बाल यौन शोषण रोकने के लिए इंटरपोल की मदद से सभी देशों की जांच एजेंसियों की बैठक भी आयोजित की जाती है ताकि उनके बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो और आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कठोर कार्रवाई की जा सके.  

देश में बाल यौन उत्पीड़न पर अंकुश लगाने के तहत केंद्र सरकार ने वर्ष 2017 में  3522 चाइल्ड पोर्नोग्राफी वेबसाइटों को ब्लॉक किया था. 2018 में भी भारत सरकार ने करीब 850 पोर्न वेबसाइटों पर बैन लगाया और बच्चों से जुड़ी पोर्नोग्राफी के व्यावसायिक इस्तेमाल के मामले में पहले तय तीन साल की सजा को भी बढ़ाकर पांच साल से लेकर अधिकतम सात साल तक कर दिया गया. लेकिन सरकार के साथ ही नागरिकों का भी दायित्व है कि वे जागरूक हों और चाइल्ड पोर्नोग्राफी को रोकने के लिए सरकार की हरसंभव मदद करें. तभी समाज से इस नासूर को खत्म किया जा सकता है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टबहन की सहेली को प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण?, स्कूल संचालक सरोज महतो ने किया हैवानियत, अश्लील फोटो बनाकर कई महीने तक रेप?

क्राइम अलर्टपति गोपी सिंह यादव ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी रोली देवी को बुरी तरह पीटा, गर्भपात के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से मौत?, 14 वर्षीय बेटी ने पुलिस से कहा-गर्भपात की गोलियां जबरदस्ती खिलाई?

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

क्राइम अलर्ट3,700 करोड़ रुपये घोटाला, 250 से अधिक मामले दर्ज, सुप्रीम कोर्ट ने ‘मुख्य साजिशकर्ता’ की पत्नी को दी जमानत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के खगड़िया जिले में पुलिस ने किया देह व्यापार के एक नेटवर्क का भंडाफोड़, होटल में बाहर से होती थी लड़कियों की सप्लाई

क्राइम अलर्टबिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार ने भ्रष्टाचार से अर्जित कर ली अकूत संपत्ति, रेड के दौरान मिला 40 लाख रुपये कैश

क्राइम अलर्टबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन के साथ किया गैंग रेप

क्राइम अलर्टVIDEO: नासिक की ज्वेलरी शॉप में हथियारबंद 6 लुटेरों का धावा, बहादुर महिला दुकानदार ने किया मुकाबला, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट650 अंकों की उम्मीद और जिंदगी का अंत; राजस्थान में NEET परीक्षार्थी की खुदकुशी, पिता का छलका दर्द