बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन के साथ किया गैंग रेप

By एस पी सिन्हा | Updated: May 16, 2026 17:41 IST2026-05-16T17:41:51+5:302026-05-16T17:41:58+5:30

घटना का पता तब चला जब किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर उसका भाई मौके की ओर दौड़ा. भाई के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले थे.

In Bihar's East Champaran district, a cousin, along with his accomplices, gang-raped his sister | बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन के साथ किया गैंग रेप

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन के साथ किया गैंग रेप

पटना: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक किशोरी के साथ उसके चचेरे भाई ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. शर्मनाक बात तो यह है कि जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और उसके चेहरे व शरीर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल कायम हो गया है.

बताया जाता है कि घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब सात से साढ़े सात बजे के बीच उनकी बेटी गोवास (पशु घर) से काम कर घर लौट रही थी. घर और गोवास के बीच का रास्ता सुनसान था, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने किशोरी को जबरन अगवा कर लिया और एक खाली जगह पर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया. मां के अनुसार, जब बेटी ने दरिंदगी का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके होंठ, छाती और उंगलियों पर दांतों से काटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए. 

घटना का पता तब चला जब किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर उसका भाई मौके की ओर दौड़ा. भाई के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले थे. घायल किशोरी को तुरंत उठाकर गोवास लाया गया, जहां आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. जब पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में आरोपियों के घर पहुंचा तो आरोपी और उनके परिजन उल्टा मारपीट करने और लड़ने पर उतारू हो गए. 

इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही रक्सौल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. रक्सौल थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें चार से पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. 

फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से कड़ी पूछताछ की जा रही है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है. प्रशासन ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिलाया है.

Web Title: In Bihar's East Champaran district, a cousin, along with his accomplices, gang-raped his sister

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे