लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार द्वारा ओला कैब पर बैन लगाना भारत के 'स्टार्टअप कल्चर' की हत्या है!

By विकास कुमार | Updated: March 23, 2019 15:57 IST

बैंगलोर की पहचान भारत के 'सिलिकॉन वैली' के रूप में होती है. तकनीक के नए आयामों को जन्म देने वाले शहर में 6 बिलियन डॉलर की कंपनी पर बैन लगाना वाकई भारत के 'स्टार्टअप कल्चर' की हत्या है. कर्नाटक में 75 हजार कैब ड्राईवर के सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है.

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में ओला कैब के 75 हजार ड्राईवर के सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है.योरस्टोरी की सीईओ श्रद्धा शर्मा ने कर्नाटक सरकार के इस फैसले की आलोचना की है.ओला कैब की मार्केट वैल्यू 5.7 बिलियन डॉलर है.

कर्नाटक सरकार ने ओला कैब पर 6 महीने का बैन लगाया है. परिवहन मंत्रालय द्वारा ओला बाइक लांच करने के लिए यह कदम उठाया गया है. मंत्रालय के मुताबिक, ओला कैब ने बैंगलोर सिटी में ओला बाइक सर्विस की शुरुआत करने से पहले कर्नाटक सरकार से किसी भी प्रकार की मंजूरी नहीं ली थी. इसके कारण 6 महीने का प्रतिबन्ध लगाया गया है. ओला कैब ने सरकार के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. 

ओला कैब को वर्ष 2010 में मुंबई से लांच किया गया था. बैंगलोर में अपनी सेवाएं शुरू करने के बाद ओला को वो पहचान मिली जिसकी दरकार हर स्टार्टअप कंपनी को होती है. आज ओला कैब का  नाम उन स्टार्टअप में शुमार किया जाता है जिसने भारत के बाहर भी अपनी सेवाएं शुरू की है. ओला कैब की मार्केट वैल्यू 5.7 बिलियन डॉलर है. बाजार कीमत के मामले में पेटीएम के बाद ओला देश की दूसरी सबसे बड़ी स्टार्टअप कंपनी है. कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल हैं. 

राजनीतिक सत्ता का अहंकार 

मोदी सरकार ने 2014 में सरकार बनाने के बाद स्टार्टअप कंपनियों को लेकर कई छूट का एलान किया था. देश में स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा देने के लिए बाकायदा स्टार्टअप इंडिया प्रोग्राम लांच किया गया था. कर्नाटक सरकार का यह फैसला बताता है कि राजनीतिक सत्ता के अहंकार के आगे देश की अर्थव्यवस्था को पंख देने वाले कुशल युवाओं को भी दबाया जा रहा है. लोकसभा चुनाव से पहले कंपनी की सेवाओं को रोकने के पीछे राजनीतिक कारण भी हो सकते हैं. 

राजनीतिक बैन 

ओला कैब का विरोध बैंगलोर में कोई नई बात नहीं है. राज्य के रिक्शाचालक ओला के सस्ते दरों का लगातार विरोध करते रहे हैं. लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि ओला ने कस्टमर की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए टैक्सी सर्विस को मिडिल क्लास फ्रेंडली बनाने का काम किया है. देर रात ऑटोरिक्शा वालों द्वारा मनमाने तरीके से वसूले जाने वाले किराये से निजात दिलाने का श्रेय भी ओला कैब को ही जाता है.  

ओला कैब भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और ब्रिटेन में भी अपनी सेवाएं दे रहा है. कंपनी के कूल क्रमचारियों की संख्या 6 हजार के आसपास है. ओला कैब का हेडक्वार्टर बैंगलोर में स्थित है. 

श्रद्धा शर्मा की पीएम मोदी से अपील 

स्टार्टअप कंपनियों को बढ़ावा देने वाली कंपनी योरस्टोरी की सीईओ श्रद्धा शर्मा ने कर्नाटक सरकार के इस फैसले की आलोचना की है. उन्होंने पीएम मोदी से इस मामले में दखल देने का आग्रह किया है. उनके मुताबिक सरकार के इस फैसले के बाद कर्नाटक में ओला कैब के 75 हजार ड्राईवर के सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है. 

 

श्रद्धा शर्मा की कंपनी योरस्टोरी स्टार्टअप से जुड़े मुद्दों के ऊपर ही लिखती है और बीते कुछ सालों में इस कंपनी ने देश के स्टार्टअप कल्चर में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है. 

ओला कैब ने देश के परिवहन विभाग में क्रांति लाने का काम किया है. इसने न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिला बल्कि असंगठित क्षेत्र को संगठित क्षेत्र में बदलने का काम किया है. कर्नाटक सरकार के इस फैसले की आलोचना जितनी की जाए उतनी कम है.

बैंगलोर की पहचान भारत के सिलिकॉन वैली के रूप में रही है लेकिन तकनीक के नए आयामों को जन्म देने वाले शहर में  6 बिलियन डॉलर की कंपनी पर बैन लगाना वाकई भारत के स्टार्टअप कल्चर की हत्या है. 

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम