लाइव न्यूज़ :

भरत झुनझनवाला का ब्लॉग: अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए टुकड़ों में बांटिए

By भरत झुनझुनवाला | Updated: April 7, 2020 13:08 IST

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोरोना का संकट है तो उस संकट को दूसरे राज्यों में फैलने से रोकने के लिए कर्नाटक, मध्य प्रदेश और गुजरात के चारों तरफ दीवार खड़ी कर देनी चाहिए. गर्मी से कोरोना वायरस के मर जाने के बाद अर्थव्यवस्था को कुछ गति मिल सकती है.

कोरोना वायरस का अर्थव्यवस्था पर दीर्घकालीन प्रभाव तीन अनिश्चितताओं से निर्धारित होगा. पहली अनिश्चितता यह कि इसके नियंत्रण के लिए वैक्सीन का आविष्कार हो पाता है या नहीं. वैक्सीन के आविष्कार हो जाने से इस रोग को थामा जा सकेगा. इसके अभाव में यह रोग और बढ़ सकता है.

दूसरी अनिश्चितता यह कि गर्मी के मौसम में यह वायरस कितना स्वनियंत्रित होता है. गर्मी से इसके मर जाने के बाद अर्थव्यवस्था को कुछ गति मिल सकती है. गर्मी में यह छुप के रहा तो बाद में भी समस्या बनी रहेगी. तीसरी अनिश्चितता यह है कि सामान्य फ्लू की तरह इस वायरस से आम आदमी के शरीर में इम्युनिटी यानी प्रतिरोधक शक्ति का स्वत: विकास होता है या नहीं. यदि इम्युनिटी का विकास हुआ तो आने वाले समय में फ्लू आदि रोगों की तरह कोरोना का विस्तार सीमित हो जाएगा अन्यथा यह चलेगा.

यदि ये अनिश्चितताएं नियंत्रण की दिशा में बढ़ीं तो अर्थव्यवस्था शीघ्र ही पुन: पटरी पर आ जाएगी जैसे अंग्रेजी का ‘यू’ अक्षर होता है. लेकिन यदि ये अनिश्चितताएं विपरीत दिशा में गईं तो अर्थव्यवस्था का आकार अंग्रेजी के ‘एल’ अक्षर की तरह हो जाएगा और अर्थव्यवस्था नीचे के स्तर पर लंबे समय तक बनी रहेगी.

मेरे आकलन में कोरोना का सामना करने के लिए हमें अर्थव्यवस्था को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट देना चाहिए जैसे संयुक्त परिवार को साथ में बनाए रखने के लिए कभी कभी किचन को अलग करना होता है. हर राज्य के चारों तरफ दीवार खड़ी कर देनी चाहिए. जैसे यदि महाराष्ट्र में कोरोना का संकट है तो उस संकट को दूसरे राज्यों में फैलने से रोकने के लिए कर्नाटक, मध्य प्रदेश और गुजरात के चारों तरफ दीवार खड़ी कर देनी चाहिए.

लोगों का अवागमन बंद कर देना चाहिए जिससे महाराष्ट्र का संकट महाराष्ट्र तक ही सीमित रहे और दूसरे राज्यों में न बढ़े. समस्या यह होगी कि कि यदि गुजरात में दूसरे राज्यों से लोगों का आवागमन सीमित हो गया तो गुजरात के उद्योगों को अपने ही कर्मियों, इंजीनियरों और डाक्टरों से अर्थव्यवस्था चलानी होगी. इस आवागमन के अवरुद्ध होने से गुजरात और महाराष्ट्र दोनों में ही उत्पादन लागत में वृद्धि होगी लेकिन हम आर्थिक संकट से उबर सकेंगे. अत: हमें तत्काल अर्थव्यवस्था को छोटे टुकड़ों में बांट कर मनुष्यों के आवागमन को इनके बीच सीमित करने की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे उन राज्यों में लॉकडाउन खोला जा सके जहां संक्रमण सीमित है.

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाइकॉनोमीइंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत