लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र के लिए अमेरिका की नामित दूत ने चीन को ‘रणनीतिक प्रतिद्वंद्वी’ बताया

By भाषा | Updated: January 28, 2021 15:38 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 28 जनवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा संयुक्त राष्ट्र की दूत के तौर पर नामित लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने चीन को ‘रणनीतिक प्रतिद्वंद्वी’ और पड़ोसियों के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद में चीन के दबदबे के खिलाफ आवाज उठाना उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी।

अमेरिका और चीन के बीच संबंध लगातार कटु होते जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच कारोबार और कोरोना वायरस के उत्पत्ति स्थल समेत कई मुद्दों पर टकराव है। अमेरिका विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन के आक्रामक रवैये और मानवाधिकार उल्लंघन के मामले भी उठाता रहा है।

सीनेट की विदेश मामलों की कमेटी में अपने नाम की पुष्टि के समय ग्रीनफील्ड ने बुधवार को कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र में चीन हमारे मूल्यों को धता बता रहा है... हमारी सुरक्षा को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चीन रणनीतिक प्रतिद्वंद्वी है और उसकी कार्रवाई हमारी सुरक्षा के लिए खतरा है। वे हमारे मूल्यों और जीवन को भी खतरा पहुंचा रहे हैं। वे अपने पड़ोसियों के लिए भी खतरा हैं और समूची दुनिया में खतरा बढ़ा रहे हैं। इस बारे में मुझे कोई संदेह नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्व अधिक खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...