लाइव न्यूज़ :

ताइवान ने चीन से खतरे के बीच किया सैन्य अभ्यास

By भाषा | Updated: September 15, 2021 15:00 IST

Open in App

जिआदोंग (ताइवान), 15 सितंबर (एपी) ताइवान के स्वदेश निर्मित लड़ाकू विमान, अमेरिका द्वारा निर्मित एफ-16वी, फ्रांसिसी विमान मिराज 2000-5 और ई-5के बुधवार तड़के आक्रमण विरोधी अभ्यास के लिए जिआदोंग में उतरे।

उन्होंने यह पता लगाने के लिए अभ्यास किया कि अगर दुश्मन की सेना उनके हवाईअड्डे को क्षतिग्रस्त कर देती है तो ऐसी स्थिति में वे क्या करेंगे।

यह ताइवान के पांच दिवसीय हान गुआंग सैन्य अभ्यास का हिस्सा है जिसका मकसद चीनी हमले की स्थिति में इस द्वीप की सेना को तैयार रखना है। चीन, ताइवान पर अपना हक जताता है। कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के कारण इस साल यह वार्षिक अभ्यास छोटे पैमाने पर किया गया।

पिछले दो वर्षों में चीन से खतरा बढ़ा है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ताइवान की वायु सेना को धमकाने और प्रताड़ित करने की कोशिश के तहत लगभग आए दिन उसके वायु क्षेत्र पर लड़ाकू विमानों को उड़ाती है।

कई विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती सैन्य गतिविधि से युद्ध की स्थिति पैदा नहीं होगी। पिछले दो वर्षों में ताइवान ने अमेरिका से मिसाइलों की खरीद प्रक्रिया भी तेज की है।

चीन के ताइवान मामलों के कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बुधवार को ताइवान की सत्तारूढ़ पार्टी से कहा, ‘‘आप किसी भी तरीके से यह ऐतिहासिक और कानूनी सच्चाई नहीं बदल सकते कि ताइवान, चीन का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब