लाइव न्यूज़ :

रूस ने परमाणु क्षमता वाले दो बमवर्षक, प्रशिक्षण मिशन पर बेलारूस भेजे

By भाषा | Updated: November 11, 2021 17:36 IST

Open in App

मॉस्को, 11 नवंबर (एपी) रूस ने बृहस्पतिवार को परमाणु क्षमता वाले दो रणनीतिक बमवर्षक विमान प्रशिक्षण मिशन पर बेलारूस भेजे। इसे पोलैंड से लगी सीमा पर प्रवासी संकट को लेकर जारी विवाद में उसके सहयोगी बेलारूस के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है।

बेलारूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दो रूसी टीयू-160 रणनीतिक बमवर्षकों ने बेलारूस में रूजांस्की फायरिंग रेंज में बम वर्षा अभ्यास में भाग लिया।

मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त प्रशिक्षण के तहत बेलारूसी लड़ाकू विमानों ने भी इसमें हिस्सा लिया।

दो दिन में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब रूस ने बेलारूस के हवाई क्षेत्र में परमाणु क्षमता वाले दो रणनीतिक बमवर्षक भेजे हैं। इससे पहले बुधवार को रूस ने लंबी दूरी के टीयू-22 एम 3 बमवर्षकों को गश्त के लिये भेजा था।

गौरतलब है कि पश्चिमी यूरोप को पार करने की उम्मीद में हजारों प्रवासी बेलारूस और पोलैंड की सीमा पर एकत्रित हुए हैं, जिनमें अधिकांश लोग मध्य-पूर्व से हैं। पोलैंड का आरोप है कि बेलारूस ने उन्हें वहां एकत्रित होने के लिये प्रोत्साहित किया है। इसे लेकर दोनों देशों के बीच तनाव है, जिसमें यूरोप के कई देश पोलैंड के समर्थन में आ गए हैं जबकि रूस ने बेलारूस का पुरजोर समर्थन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा