लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में कोविड-19 के रिकॉर्ड 37,120 नये मामले, 154 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 5, 2021 17:48 IST

Open in App

बर्लिन, पांच नवंबर (एपी) जर्मनी में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड नये मामले सामने आए।

जर्मनी के रोग नियंत्रण केन्द्र रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 37,120 नये मामले सामने आए जबकि 154 मरीजों की मौत हुई। रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट ने कहा कि संक्रमण की इस लहर में कोविड रोधी टीके की खुराक नहीं लेने वालों को सर्वाधिक खतरा है।

इससे पहले जर्मनी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 33,949 नये मामले सामने आए थे। गौरतलब है कि यूरोप के कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

जर्मनी में महामारी के कारण अब तक 96,346 लोगों की मौत हो चुकी है।

रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट ने बृहस्पतिवार को जारी अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा कि टीका नहीं लगवाने वालों तथा टीके की केवल एक खुराक लेने वालों को संक्रमण से सर्वाधिक खतरा है। संपूर्ण रूप से टीकाकरण कराने वाले लोगों को मध्यम स्तर का खतरा है।

जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री ने देश में कोविड-19 के खिलाफ लोगों को अधिक प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करने वाली बूस्टर खुराक वाले टीकाकरण अभियान को तेज करने की वकालत की है। इसके अलावा उन्होंने देश में जांच की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया है।

जर्मनी में अधिकारियों ने लोगों से जल्द से जल्द टीकाकरण कराने की अपील की है। ऐसे क्षेत्र, जहां टीकाकरण की दर कम है वहां संक्रमण का सर्वाधिक प्रकोप है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक जर्मनी की 8.3 करोड़ आबादी के पात्र लोगों में से दो तिहाई जनसंख्या कोविड टीकाकरण करवा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा