लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने नेपाल-भारत मैत्री पशुपति धर्मशाला का उद्घाटन किया, स्वदेश के लिए हो चुके हैं रवाना

By भाषा | Updated: August 31, 2018 19:47 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा,‘‘यह बस एक भवन नहीं है..... नेपाल-भारत मैत्री पशुपति धर्मशाला आंगुतकों को दोनों पड़ोसियों के बीच की मित्रता की याद दिलाएगा। ’’ 

Open in App

काठमांडो, 31 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेपाली समकक्ष केपी शर्मा ओली ने यहां भारत की मदद से तीर्थयात्रियों के लिए बने 400 बिस्तरों के नेपाल-भारत मैत्री पशुपति धर्मशाला का संयुक्त रुप से उद्घाटन किया।

नेपाल के दो दिवसीय दौर पर गये भारतीय प्रधानमंत्री शुक्रवार देर शाम स्वदेश के लिए रवाना हो गये। मोदी ने पशुपति क्षेत्र विकास न्यास को यह धर्मशाला सौंपते हुए कहा,‘‘काठमांडो में नेपाल भारत-मैत्री पशुपति धर्मशाला का उद्घाटन करते हुए मुझे खुशी हो रही है।’’ इस धर्मशाला में पशुपति मंदिर के तीर्थाटन पर आने वाले यात्रियों एवं परिवारों के लिए पारिवारिक कमरे, रसोईघर, भोजन हॉल, पुस्तकालय तथा उनकी जरुरतों की पूर्ति के लिए अन्य बहुद्देश्यीय सभागार हैं। यह मंदिर बागमती नदी के तट पर है।मोदी ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा,‘‘यह बस एक भवन नहीं है..... नेपाल-भारत मैत्री पशुपति धर्मशाला आंगुतकों को दोनों पड़ोसियों के बीच की मित्रता की याद दिलाएगा। ’’ उन्होंने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं नेपाली भाषा में प्रकाशित करने के नेपाल सरकार के फैसले की सराहना भी की।उन्होंने कहा, ‘‘दिल को छू लेने वाले इस सद्भाव के लिए मैं प्रधानमंत्री ओली और नेपाल सरकार को धन्यवाद देता हूं।’’ मोदी ने कहा कि बौद्ध धर्म इस बात का पाठ पढ़ाता है कि कैसे चरमपंथ और आतंकवाद की चुनौतियों का सफलतापूर्वक मुकाबला किया जाए। उन्होंने नेपाल में राजनीतिक स्थिरता की भी प्रशंसा की।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?