लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः नवनिर्वाचित मंत्री ने फिल्मों के अश्लील पोस्टर पर लगाया बैन, जारी की ये चेतावनी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 31, 2018 04:03 IST

अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सिनेमाघर के अंदर और बाहर फिल्मों का अश्लील पोस्टर नहीं लगाया जा सकेगा।

Open in App

नई दिल्ली, 31 अगस्तःपाकिस्तान में तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सत्ता में आते ही उसके नुमाइंदों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पंजाब प्रांत के सूचना मंत्री फैयाजुल हसन चौहान का ताजा फैसला चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने आदेश दिया है कि सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाने वाली अश्लील और असभ्य फिल्मों के पोस्टर थिएटर के अंदर और बाहर नहीं लगेंगे। इसके साथ-साथ फैयाजुल हसन ने सिनेमाघरों से कहा कि यदि कोई अश्लील पोस्टर लगाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा और थियेटर को बंद भी किया जा सकता है। हालांकि मंत्री ने अश्लील शब्द के अर्थ को स्पष्ट नहीं किया। 

गुरुवार को एक ट्वीट में फैयाजुल ने इस फैसले से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक अगर कोई अश्लील पोस्टर लगाता है तो उसके खिलाफ इंडेंट विज्ञापन जांच अधिनियम 1993 और पंजाब मोशन पिक्चर ऑर्डिनेंस 1979 के तहत कार्रवाई की जाएगी। पहली बार दोषी पाए जाने पर जुर्माना और उसके बाद पकड़े जाने पर सिनेमाघर बंद कर दिया जाएगा।

बुधवार को मंत्री फैयाजुल हसन चौहान का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वो अश्लीलता के लिए मीडिया को दोषी बताते हुए नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?