लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में नौ सैनिकों की मौत

By भाषा | Updated: March 18, 2021 12:39 IST

Open in App

काबुल, 18 मार्च (एपी) अफगानिस्तान के मध्य प्रांत में देर रात एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से अफगान सेना के कम से कम नौ सैनिकों की मौत हो गई।

रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि दुर्घटना में एमआई-17 हेलीकॉप्टर के चालक दल के चार सदस्यों के साथ पांच सुरक्षाकर्मी मारे गए। यह हादसा मैदान व्रदक प्रांत के बेहसुद जिले में हुआ। मामले की जांच चल रही है।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में बृहस्पतिवार को बमबारी में राजधानी काबुल में एक मिनी बस में जा रहे चार कर्मचारी मारे गए। काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता फिरदौस फरमर्ज ने बताया कि मृतकों में एक महिला शामिल है और हमले में नौ अन्य लोग घायल हो गए।

काबुल हमले के लिए अभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है । सरकारी कर्मचारियों को पहले भी निशाना बनाया जाता रहा है। सोमवार को काबुल में सरकारी कर्मचारी पर एक अन्य बमबारी में तीन महिलाएं और तीन साल के बच्चे की मौत हो गई थी तथा 13 अन्य घायल हुए थे।

कतर में तालिबान आतंकवादियों और अफगान सरकार के बीच शांति वार्ता में गतिरोध पैदा होने के बाद से अफगानिस्तान में बमबारी, हत्याओं और हिंसा की अन्य घटनाएं बढ़ी हैं।

इस्लामिक स्टेट ने कुछ घटनाओं की जिम्मेदारी ली है लेकिन कई हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली गई। अफगान सरकार इन हमलों के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराती है। हालांकि आतंकवादियों ने कई हमलों की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया।

काबुल में हमले ऐसे दिन हुए हैं जब रूस ने शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए तीन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में से एक की मेजबानी की।

रूस के इस सम्मेलन को अहम माना जा रहा है। इसमें भाग लेने वाले प्रमुख नेताओं में अमेरिका के शांति दूत जलमी खलीलजाद, अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हमदुल्लाह मोहिब और तालिबान के सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर शामिल हैं। पाकिस्तान, ईरान, भारत और चीन के प्रतिनिधि भी इसमें भाग ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा