लाइव न्यूज़ :

दिव्यांग 6 वर्षीय बेटे नोएल की हत्या कर 40 वर्षीय मां सिंडी रोड्रिग्ज सिंह भारत भागी, एफबीआई की '10 सर्वाधिक वांछित भगोड़ों' की सूची में शामिल, ऐसे अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2025 12:30 IST

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल ने बुधवार को एक पोस्ट में कहा कि 40 वर्षीय सिंडी रोड्रिग्ज सिंह अपने बेटे की हत्या के आरोप में वांछित थी।

Open in App
ठळक मुद्दे सात महीने में “10 सर्वाधिक वांछित व्यक्तियों” की सूची के तहत चौथी गिरफ्तारी है। प्रवर्तन सहयोगियों, अमेरिकी न्याय विभाग और भारतीय अधिकारियों का आभार जताया।भारत में भारतीय अधिकारियों और इंटरपोल के सहयोग से गिरफ्तार किया है।

न्यूयॉर्कः अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई ने एजेंसी की '10 सर्वाधिक वांछित भगोड़ों' की सूची में शामिल एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर अपने छह वर्षीय बेटे की हत्या करने और मुकदमे से बचने के लिए भारत भागने का आरोप है। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल ने बुधवार को एक पोस्ट में कहा कि 40 वर्षीय सिंडी रोड्रिग्ज सिंह अपने बेटे की हत्या के आरोप में वांछित थी।

उन्होंने कहा कि सिंह की गिरफ्तारी सात महीने में “10 सर्वाधिक वांछित व्यक्तियों” की सूची के तहत चौथी गिरफ्तारी है। पटेल ने इसके लिए टेक्सास में कानून प्रवर्तन सहयोगियों, अमेरिकी न्याय विभाग और भारतीय अधिकारियों का आभार जताया। ‘फॉक्स न्यूज’ की खबर के अनुसार, एफबीआई ने सिंह को भारत में भारतीय अधिकारियों और इंटरपोल के सहयोग से गिरफ्तार किया है।

रिपोर्ट के अनुसार उसे अमेरिका ले जाया गया है और टेक्सास के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। मार्च 2023 में, टेक्सास के अधिकारियों ने सिंह के दिव्यांग बेटे नोएल रोड्रिग्ज-अल्वारेज की खोजबीन की, जिसे अक्टूबर 2022 के बाद से नहीं देखा गया था। सिंह ने कथित तौर पर अपने ठिकाने के बारे में झूठ बोला था और बताया था कि बच्चा नवंबर 2022 से अपने पिता के साथ मैक्सिको में है।

रिपोर्ट के अनुसार दो दिन बाद, वह अपने पति (लड़के के भारतीय मूल के सौतेले पिता) और छह अन्य नाबालिग बच्चों के साथ भारत जाने के लिए विमान में सवार हुई और फिर कभी वापस नहीं लौटी। रिपोर्ट में कहा गया है कि उस समय लापता बच्चा उनके साथ मौजूद नहीं था और वह कभी विमान में सवार नहीं हुआ।

‘फॉक्स न्यूज’ ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि उनके बेटे को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं थीं। अक्टूबर 2023 में टेक्सास की एक जिला अदालत में सिंह पर औपचारिक रूप से आरोप लगाए गए। पटेल के पोस्ट के अनुसार, सिंह पर 'अभियोजन से बचने के लिए गैरकानूनी रूप से भागने' और '10 साल से कम उम्र के बच्चे की हत्या' के आरोप लगाए जाएंगे।

टॅग्स :एफबीआईअमेरिकाMexicoकनाडाहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा