लाइव न्यूज़ :

मोदी ने बांग्लादेश, भूटान, यूनान और मारिशस के प्रधानमंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

By भाषा | Updated: September 28, 2019 03:13 IST

मोदी ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74 वें सत्र को संबोधित करने के तुरंत बाद अपने यूनानी समकक्ष क्यारीकोस मित्सोताकिस से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-यूनान संबंधों की समीक्षा की और राजनीतिक, आर्थिक और लोगों के बीच सम्पर्क बढ़ाने के कदमों पर चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देकुमार ने कहा, "मोदी ने यूएनजीए सप्ताह का समापन एक समीपवर्ती पड़ोसी से मुलाकात के साथ किया।मोदी ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74 वें सत्र को संबोधित करने के तुरंत बाद अपने यूनानी समकक्ष क्यारीकोस मित्सोताकिस से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और भूटान, यूनान और मॉरीशस के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने हसीना के साथ एक "उत्कृष्ट बैठक" की और दोनों नेताओं ने ‘‘तेजी से बढ़ रहे बहुआयामी’’ द्विपक्षीय संबंधों का जायजा लिया।

कुमार ने कहा, "मोदी ने यूएनजीए सप्ताह का समापन एक समीपवर्ती पड़ोसी से मुलाकात के साथ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ एक शानदार बैठक की। दोनों नेताओं ने तेजी से बढ़ते बहुपक्षीय द्विपक्षीय संबंधों का जायजा लिया।’’

मोदी ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74 वें सत्र को संबोधित करने के तुरंत बाद अपने यूनानी समकक्ष क्यारीकोस मित्सोताकिस से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-यूनान संबंधों की समीक्षा की और राजनीतिक, आर्थिक और लोगों के बीच सम्पर्क बढ़ाने के कदमों पर चर्चा की।

मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री लोताय शेरिंग के साथ भी बातचीत की और दोनों नेताओं ने भारत-भूटान संबंधों को अधिक मजबूती देने के लिए चल रहे द्विपक्षीय प्रयासों की समीक्षा की। मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवीण जगन्नाथ ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रइंडियाबांग्लादेशनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos