लाइव न्यूज़ :

Ivory Coast road accident kills: 2 बसों में जोरदार भिड़ंत, आग में झुलसे 26, 28 घायल, हर तरफ खून ही खून

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2024 10:07 IST

Ivory Coast road accident kills: मध्य-पश्चिम में ब्रोकोआ गांव में दो वाहनों की टक्कर हो गई। बयान में कहा गया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमारे गए 26 लोगों में से दस की मौत टक्कर के बाद लगी आग में झुलसने से हुई। मंत्री ने लोगों से यातायात नियमों का पालन कर अधिक सतर्क रहने की अपील की है।

Ivory Coast road accident kills: आइवरी कोस्ट में शुक्रवार को दो बसों की भीषण टक्कर में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। परिवहन मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि देश के मध्य-पश्चिम में ब्रोकोआ गांव में दो वाहनों की टक्कर हो गई। बयान में कहा गया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मंत्रालय के अनुसार, मारे गए 26 लोगों में से दस की मौत टक्कर के बाद लगी आग में झुलसने से हुई। स्थानीय मीडिया संस्थानों द्वारा प्रसारित किए जा रहे घटनास्थल के वीडियो में दो वाहनों में लगी आग देखी जा सकती है। बयान में कहा गया, ‘‘परिवहन मंत्री ने लोगों से यातायात नियमों का पालन कर अधिक सतर्क रहने की अपील की है।’’

खस्ताहाल सड़कों और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण पश्चिमी अफ्रीकी देश में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं। मंत्रालय के अनुसार, इस तरह की दुर्घटनाओं में हर साल एक हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा देते हैं।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनासंयुक्त राष्ट्ररोड सेफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा