लाइव न्यूज़ :

हांगकांग की अदालत ने लोकतंत्र के समर्थक 47 कार्यकर्ताओं को हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: March 4, 2021 20:29 IST

Open in App

हांगकांग, चार मार्च (एपी) हांगकांग की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को लोकतंत्र समर्थक 47 कार्यकर्ताओं को हिरासत में रखने के आदेश दिए। इन्हें बीजिंग की तरफ से लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत आरोपित किया गया है। हालांकि न्याय विभाग ने इनमें से 15 को जमानत देने जमानत देने की अपील की है।

32 कार्यकर्ताओं को सीधे तौर पर जमानत देने से इंकार कर दिया गया। अदालत की अगली सुनवाई 31 मई को है।

कार्यकर्ताओं पर सुरक्षा कानून के तहत षड्यंत्र रचने के आरोप लगाए हैं और पिछले वर्ष अनधिकारिक प्राथमिक चुनाव में हिस्सा लेने के लिए उन्हें रविवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों का मानना है कि यह चुनाव हांगकांग की सरकार को पंगु बनाने के षड्यंत्र के तहत कराया गया।

पिछले वर्ष जून में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किए जाने के बाद से इतने बड़े पैमाने पर लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं को आरोपित करना बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

चीन के अर्द्ध स्वायत्तशासी शहर में असहमति के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत 47 कार्यकर्ताओं को हिरासत में रखे जाने के बाद हांगकांग के अधिकतर लोकतंत्र समर्थक या तो जेल में हैं या स्वनिर्वासन में विदेशों में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्व अधिक खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...