लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया में ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आया

By भाषा | Updated: December 1, 2021 20:13 IST

Open in App

सियोल, एक दिसंबर (एपी) दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आया है। नाइजीरिया से लौटे पांच लोगों में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है।

कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी ने बुधवार को कहा कि 24 नवंबर को नाइजीरिया से लौटे दंपति के अलावा इन्हें हवाई अड्डे से घर ले जाने वाले उनके एक मित्र में वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दो अन्य महिलाएं भी इस स्वरूप से संक्रमित पायी गई हैं जोकि नाइजीरिया की यात्रा कर 23 नवंबर को दक्षिण कोरिया पहुंची थीं।

इससे पहले स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि वे दंपति के बच्चे और उनके मित्र के परिवार के सदस्यों की जीनोम अनुक्रमण जांच कर रहे हैं ताकि ये पता चल सके कि इनमें से कोई ओमीक्रोन की चपेट में है या नहीं?

ओमीक्रोन की रोकथाम के मद्देनजर दक्षिण अफ्रीकी देशों की यात्रा करके आने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के बाद अब दक्षिण कोरिया सीमा पर निगरानी बढ़ाने पर विचार कर रहा है। हालांकि, इन देशों की यात्रा करके लौट रहे दक्षिण कोरिया के नागरिकों के लिए कम से कम 10 दिनों का पृथक-वास अनिवार्य किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल