लाइव न्यूज़ :

नेपाल के निर्वाचन आयोग ने प्रधानमंत्री ओली से नवंबर में एक चरण में चुनाव कराने को कहा

By भाषा | Updated: May 23, 2021 16:46 IST

Open in App

काठमांडू, 23 मई नेपाल के निर्वाचन आयोग ने प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को 12 और 19 नवंबर को होने वाला मध्यावधि चुनाव एक चरण में कराने की सलाह दी है ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण नहीं फैले।

प्रधानमंत्री के साथ शनिवार को बैठक के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश कुमार थपलिया ने कहा कि एक बार चुनाव की घोषणा होने के बाद सफलतापूर्वक चुनाव करवाना निर्वाचन आयोग का संवैधानिक दायित्व है।

‘माय रिपब्लिका’ ने थपलिया के हवाले से कहा है, ‘‘तैयारी के लिए हमारे पास पर्याप्त समय है और सरकार को एक चरण में चुनाव कराने का सुझाव दिया है।’’

प्रधानमंत्री ओली की सिफारिशों पर नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने पांच महीने में दूसरी बार शनिवार को प्रतिनिधि सभा को भंग कर दिया और 12 तथा 19 नवंबर को मध्यावधि चुनाव कराने की घोषणा की।

ओली ने सुझाव दिया कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर चुनाव प्रबंधन को लेकर पूर्व के अनुभवों के आधार पर निर्वाचन आयोग के अधिकारी चुनाव कराने के लिए उचित रणनीति बना सकते हैं।

ओली ने कहा, ‘‘एक तरफ महामारी फैल रही है दूसरी तरफ छह महीने के भीतर चुनाव भी हो जाने चाहिए। महामारी के कारण चुनाव को टालने के हालात नहीं है। महामारी के बीच भी भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और ब्राजील जैसे देशों में चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए।’’

नेपाल में रविवार को कोविड-19 के 8980 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 5,05,643 हो गयी। पिछले 24 घंटे में 129 लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 6,153 हो गयी है।

थपलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनाव के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, बजट और मानव संसाधन का बंदोबस्त करने का आश्वासन दिया है।

थपलिया ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने प्रधानमंत्री को दो चरण में चुनाव कराने के फैसले की समीक्षा करने की सलाह दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी