लाइव न्यूज़ :

चीन ने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा, "बलूचिस्तान में चीनी नागरिकों पर हो रहे हमले को फौरन रोको", सेना प्रमुख बाजवा ने कहा, "बलूच विद्रोह को दबाने का भरसक प्रयास करेंगे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 13, 2022 16:47 IST

चीन ने रविवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से कहा है कि पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान क्षेत्र में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे परियोजनाओं पर काम कर रहे चीनी नागरिकों पर हो रहे हमले को रोकने की जिम्मेदारी ले।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने पाक सेना के सामने बलूचिस्तान में चीनी नागरिकों पर हो रहे हमले का मुद्दा उठायापाक सेना चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे पर काम कर रहे चीनी नागरिकों पर हो रहे हमले को रोकेपाक सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने चीन को हमले रोकने का आश्वासन दिया

इस्लामाबाद:चीन ने पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हो रहे हमलों पर कड़ा ऐतराज जताया है। इस मामले में चीन ने रविवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से कहा है कि पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान क्षेत्र में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे परियोजनाओं पर काम कर रहे चीनी नागरिकों पर हो रहे हमले को रोकने की जिम्मेदारी ले।

जानकारी के मुताबिक बीते कुछ महीनों से पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हो रहे जानलेवा हमलों को देखते हुए इस्लामाबाद पुलिस ने केंद्रीय पुलिस कार्यालय (सीपीओ) में चीनी कर्मचारियों के फौरी मदद के लिए विदेशी सुरक्षा सेल स्थापित करने का फैसला किया है।

चीन और पाकिस्तान के बीच हुई बैठक में चीनी अधिकारियों ने पाक सेना के सामने बलूच समूहों द्वारा चीनी नागरिकों पर हो रहे हमलों का मुद्दा उठाते हुए ऐसी घटनाओं पर कड़ा एतराज जताया है।

इसके अलावा बैठक में चीनी अधिकारियों ने पाकिस्तान में बलूच विद्रोह पर काबू पाने के लिए पाक द्वारा उठाये जा रहे राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की। चीन ने इस विषय में चिंता जताते हुए कहा कि बलूच विद्रोह के कारण चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे परियोजना पर लगातार खतरा बना हुआ है।

पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने भी बैठक में इस बात को स्वीकार किया कि शांति और स्थिरता के लिए बलूच विद्रोह का दबाया जाना बेहद आवश्यक है।

बताया जा रहा है कि बलूच विद्रोही चीन द्वारा बनाये जा रहे चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे परियोजना को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। विद्रोही गलियारे के बुनियादी ढांचे, जैसे गैस पाइपलाइन और बिजली टावरों को निशाना बना रहे हैं, क्योंकि बलूच विद्रोही चीन को साम्राज्यवादी शक्ति के तौर पर देखते हैं और पाकिस्तान के साथ उसके संबंधों का सदैव विरोध करते हैं।

बलूच विद्रोहियों का कहना है कि चीन पाकिस्तान सरकार के साथ मिलकर बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों को लूटना चाहती है और बलूच लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार करने के लिए पाक फौज को उकसाती रहती है।

पाकिस्तानी सेना और चीनी अधिकारियों के बीच यह वार्ता रविवार को हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर लंबी बात हुई। इस बैठक में पाकिस्तान की ओर से सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और चीन की ओर से केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष जनरल झांग यूक्सिया ने बात की।

टॅग्स :China-Pakistan Economic Corridorपाकिस्तानPakistanPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा