लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन जैनसन कोविड-19 टीके के अंतिम दौर का परीक्षण करेगा शुरू

By भाषा | Updated: November 16, 2020 10:13 IST

Open in App

लंदन, 16 नवंबर (एपी) ब्रिटेन जॉनसन एंड जॉनसन की अनुषंगी दवा कंपनी जैनसन द्वारा विकसित किये जा रहा कोरोना वायरस के प्रयोगात्मक टीके के अंतिम चरण के परीक्षण को शुरू करने वाला दुनिया का पहला देश बनने जा रहा है।

वैज्ञानिक 12 महीने लंबे परीक्षण के लिए सोमवार से 6,000 लोगों को इसमें शामिल करना शुरू करेंगे।

इस अध्ययन का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर सॉल फॉस्ट ने बताया कि यह अनुसंधान सबसे पहले ब्रिटेन में शुरू होगा, लेकिन इसका लक्ष्य दुनिया भर के छह देशों में 30,000 लोगों को इसमें शामिल करना है।

वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इस टीके से शरीर में वायरस के प्रति प्रतिरोधक प्रतिक्रिया में तेजी आएगी।

फॉस्ट ने कहा कि फाइजर और जर्मनी के उनके सहयोगी बायोएनटेक ने पिछले सप्ताह कहा था कि प्राथमिक आंकड़ों से ऐसा प्रतीत होता है कि उनका टीका 90 फीसदी प्रभावशाली है। फॉस्ट ने इस समाचार को अनुसंधान को प्रोत्साहन देने वाला एवं स्वागत योग्य बताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना